श्रीकांत त्यागी केस (नोएड़ा)

नोएड़ा सेक्टर 93-बी की ओमैक्स ग्रैंड सोसायटी (Omax Grand Society) में एक महिला ने नियमों के विरुद्ध पेड़ लगाने पर आपत्ति की थी। महिला ने पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप भी लगाया था। इसी दौरान श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने महिला के साथ गाली गलौच की और महिला को धक्का भी दिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। सासंद महेश शर्मा (Mahesh Sharma) की पहल पर पुलिस ने ऐक्शन लिया था, और श्रीकांत के फ्लैट के अवैध अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया था।

गौतमबुद्ध नगर फेस 2 की थाना पुलिस ने आरोपी श्रीकांत की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था, सोसाइटी के अंदर बवाल करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी का धारा 147, 447, 504, 506, 323, 419, 34, 120B, 332 353 और आपराधिक कानून अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत केस दर्ज किये गये थे।

9 अगस्त 2022 को पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ परतापुर से गिरफ्तार दिखाया था। मीडिया में छाने के बाद और त्यागी समाज से जुड़ने के बाद इस केस का राजनीतिकरण हो गया था। मुजफ्फरनगर जिले के कुतुबपुर गांव के निवासी किसान नेता मांगेराम त्यागी का सासंद महेश शर्मा के साथ बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *