22 अगस्त 2022 को उत्तरी गोवा में (North Goa) बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Fogat) की मौत हो गई थी। सोनाली के परिवार ने सुधीर सांगवान और सुखविदंर पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जांच मे पता चला कि आरोपियों ने सोनाली को ड्रग्स (Drugs) की ओवर ड़ोज दी थी।
इस मामले में गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को शक है कि हत्याकांड के पीछे पैसे और प्रापर्टी का विवाद हो सकता है। इसी जांच से लिए गोवा पुलिस हरियाणा सोनाली के घर भी छानबीन के लिए आई थी। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।
Author: Admin
-

फेक न्यूज़ फैलाने के आरोप में 8 यूटयूब चैनल बैन।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने गुरुवार को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के संबंधी गलत सूचना फैलाने के आरोप में दुष्प्रचार करने के लिए 8 यू-ट्यूब चैनल्स (Blocked YouTube channel) को आईटी एक्ट 2021 के तहत ब्लॉक कर दिए हैं।
ये चैनल यूट्यूब सनसनीखेज थंबनेल, न्यूज एंकर की तस्वीर और लोगो दिखाकर फेक न्यूज चलाते थे, इससे दर्शक भ्रमित हो जाते थे और उन्हें लगता था न्यूज असली है। इन चैनलों के कंटेंट से धन अर्जित किया जा रहा था। चैनल पर चलाए जा रहे कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील माना गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने इन सामग्रियों को भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा, विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत इन चैनलों को प्रतिबंधित कर दिया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनल्स को ब्लॉक किया है:
लोकतंत्र टीवी
यू एंड वी टीवी
एएम रजवी
गौरवशाली पवन मिथिलांचल
सीटॉप5TH
सरकारी अपडेट
सब कुछ देखो
न्यूज की दुनिया (पाकिस्तानी चैनल)
लोकतंत्र टीवी का फेसबुक पेज -

हर घर तिरंगा अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव।
आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर को अमृत महोत्सव के रुप में महाअभियान हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga Abhiyan, Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत पूरे देश में मनाया जा रहा है और तिरंगा यात्रा निकली जा रही है। वंदे मातरम । भारत माता की जय।







-

वार्ड 77 में पार्षद ने चलाया गंदगी उठाओ अभियान।
गाजियाबाद । वैशाली की पार्षद नीलम भारद्धाज (Neelam Bhardwaj) ने नगर निगम के सहयोग से अपने वार्ड 77 में पालतू कुत्तों की गंदगी उठाओ अभियान (Dog’s Dirt Pick Up Campaign) शुरु किया है ।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए पार्षद ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि लोग अपने पालतू कुत्तों को गली मौहल्ले और पार्को में सुबह शाम टहलाते है और कुत्ते जगह जगह गंदगी फैलाते है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए “ पालतू कुत्तों का मल उठाओ अभियान” की शुरुआत की गई। नीलम भारद्धाज ने इस अभियान में खुद अपने हाथ से गंदगी को उठाया। उन्होने बताया कि इस अभियान का मकसद कुत्ता पालने वालो का जागरुक करना है, साथ ही उन्होने लोगों से गली मौहल्ले और आसपास साफ रखने और गंदगी न फैलाने की अपील की है। इस मौके पर नगर निगम के कर्मचारी, सुपरवाइजर ओमबीर वैद और वार्ड अध्यक्ष नरेन्द्र हुडडा मौजूद थे।
-

पत्रकार रोहित रंजन (नोएड़ा)
नोएड़ा। जी न्यूज (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) ने अपने खास प्रोग्राम डीएनए (DNA) में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान की वीडियो क्लिप को उदयपुर हत्याकांड (Udaipur murder Case) से जोड़कर प्रसारित कर दिया था, और कहा कि राहुल गांधी ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपितों को ‘बच्चा’ कहा है। इसके बाद, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चैनल के बाहर प्रदर्शन भी किया और कांग्रेस नेताओं ने चैनल को घेरना शुरू कर दिया था। इस मामले में रोहित रंजन के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि जी न्यूज ने अपनी इस बड़ी गलती के लिए चैनल पर माफी भी मांग ली थी और वहीं एंकर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से माफी मांगी थी।
छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उनके घर पर भी गई थी, लेकिन नोएडा पुलिस थाना सैक्टर 20 ने रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
क्या था राहुल गांधी का बयान ।
राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड स्थित उनके कार्यालय में माकपा की छात्र इकाई एसएफआई ( SFI ) के कार्यकर्ताओं की ओर से हाल में बफर जोन के मुद्दे पर तोड़फोड़ की गई थी। तब राहुल गांधी ने कहा था कि हिंसा कभी भी समस्याओं का समाधान नहीं करती है और उनके मन में तोड़फोड़ करने वालों के प्रति कोई क्रोध या शत्रुता नहीं है। मैं उन्हें ‘बच्चा’ समझता हूं। जिन लड़कों ने उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ की वो बच्चे हैं। ये अच्छा नहीं है, लड़कों ने गैर-जिम्मेदाराना हरकत की है।
रोहित रंजन के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने इस मामले मे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कांग्रेस पार्टी के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने इस मामले में ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ (NBDA) से आग्रह किया कि संबंधित चैनल और एंकर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
-

“मकान किराये के लिए खाली है” का बोर्ड लगाना बुजुर्ग को भारी पड़ा।
गाजियाबाद । अगर आप बिना ब्रोकर (Brokers) के अपना मकान किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर देने जा रहे है तो सावधान हो जायें। गाजियाबाद के वसुंधरा सैक्टर 15 में मकान किराये के लिए खाली है (Flat on Rent) का बोर्ड लगाना बुजुर्ग को भारी पड़ गया।
वसुंधरा सैक्टर 15 में जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) से सेवानिवृत्त ललित जोशी (Lalit Joshi) अपनी पत्नी शशि जोशी के साथ रहते है, उनको अपना भूतल का मकान किराये पर देना था तो उन्होने एक बोर्ड लगा दिया था। उनकी पत्नी दिल्ली में विद्धुत विभाग में काम करती है। सोमवार को उनकी पत्नी ऑफिस चली गई, दोपहर में दो युवक मकान किराये के संबंध में आयें। गर्मी की वजह से युवकों ने पानी मांगा। ललित जैसे ही पानी लेने अंदर गए बदमाशों ने उन्हें बंधक बना कर 70 हजार रुपये और गहने लूट कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश कर रही है।
-

संम्पति के दस्तावेज गुम होना बैंक की लापरवाही : आयोग
दिल्ली। राज्य उपभोक्ता आयोग ( State Consumer commission) ने कहा है कि लोन के बदले में गिरवी रखें गए फ्लैट या मॉरगेज संम्पति के मूल दस्तावेज (Property original documents) की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक की है। अगर ये दस्तावेज गुम होते है या क्षतिग्रस्त होते है तो यह बैंक की लापरवाही है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संगीता डी सहगल और न्यायिक सदस्य राजन शर्मा की पीठ ने राजीव खन्ना और योगेश खन्ना की शिकायत का निपटारा करते हुए यह फैसला दिया।
क्या था मामला ।
हरियाणा निवासी राजीव खन्ना और योगेश खन्ना ने गुरुग्राम मे एक फ्लैट खरीदने के लिए एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) से लोन लिया, उन्होने प्रापर्टी के मूल दस्तावेजों के साथ अन्य दस्तावेज भी बैंक में जमा कराए। कुछ समय के बाद उन्होने अपने लोन को केनरा बैंक में ट्रांसफर करा लिया था उपभोक्ता आयोग ने दस्तावेज खो देने पर बैंक को सेवा में कमी का मामला बताते हुए एचएसबीसी बैंक को 11 लाख दस्तावेज खोने और शिकायतकर्ता को प्रताड़ित करने के बदले में देने का आदेश दिया। -

सावधान: साइबर ठग बिजली उपभोक्ता को कनेक्शन काटे जाने का डर दिखाकर, कर रहे है ठगी।
दिल्ली। जिन लोगों के बिजली के बिल (Electricity Bill) बकाया है साइबर अपराधी (Cyber Criminal) उनको कनेक्शन काटे जाने का डर दिखा कर ठग रहे है। साइबर अपराधी लोगों को टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी कर रहे है। मैसेज मे लिखा है कि आपके द्धारा भरा गया बिजली का बिल अपडेट नही हुआ है इसलिए आपका कनेक्शन काट दिया जायेगा। जब उपभोक्ता दिए गए नंबर पर फोन करता है तो ठग बैंक खाते की जानकारी, टीम व्यूअर (Team viewer) और एनीडेस्क (Any desk) जैसे रिमोट साफ्टवेयर को इंस्ट्राल करने की कोशिश करता है और फोन हैक करके ठगी को अंजाम देता है।
अगर आपके पास इस तरह का कोई फोन या एसएमएस आये तो तुरंत पुराने बिजली बिल पर लिखें नंबर पर ही बिजली विभाग से संपर्क करें, ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति के कहने पर न ही कोई ऐप इंस्ट्राल करें। गुगल से कस्टमर केयर का नंबर न लें। किसी भी व्यक्ति को अपने खाते या ओटीपी को साझा न करें। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार होता है तो तुरंत ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को 1930 या फिर https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत करें।









