Category: बड़ी खबरें

  • छात्रा खुदकुशी का मामला (नौएड़ा)

    छात्रा खुदकुशी का मामला (नौएड़ा)

    नौएडा। 18 जुलाई 2025 गुरुग्राम निवासी शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति (21) ने शारदा विश्वविद्यालय के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, सुसाइड नोट में छात्र ने सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

    छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में डेंटल साइंस विभाग के डीन प्रोफेसर एम सिद्धार्थ, एचओडी प्रोफेसर आशीष चौधरी, प्रोफेसर अनुराग, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनिंदर सिंह चौहान, सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुरभि,  सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सैरी वशिष्ठ पर प्रताडना के आरोप लगाये थे। गौतमबुद्ध नगर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले में सैरी वशिष्ठ और महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है।  

    छात्रा ज्योति की आत्मा की शांति के लिए शारदा विश्वविद्यालय में श्रदांजलि सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। विश्वविद्यालय ने प्रो वाईस चांसलर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है जो प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोंर्ट देगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अपर्णा भट्ठ को न्याय मित्र नियुक्त किया है। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने यूपी के डीजीपी से घटना से लेकर अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। और कहा है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। ताकि घटना का सच सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

  • गैंगस्टर डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर।

    गैंगस्टर डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर।

    हापुड। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में बढढा नहर पुल के पास रविवार को हुई मुठभेड़ में बिहार के 50 हजार के  इनामी गैंगस्टर डब्लू यादव को यूपी और बिहार एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया ।

    डब्लू यादव बिहार के जिला बेगूसराय थाना साहिबपुर कमल के ज्ञानडोल गांव का रहने वाला था।  डब्लू यादव पर बिहार में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम की हत्या का आरोपी था और फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस को बिना नंबर की मोटरसाइकिल जो की गाजियाबाद से 2003 में चोरी हुई थी और एक तमंचा कारतूस, 9 एमएम कार्बाइन दो मैगजीन एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए है।

  • एयर इंडिया प्लेन क्रैश (अहमदाबाद)।

    एयर इंडिया प्लेन क्रैश (अहमदाबाद)।

    12 जून 2025 एयर इंडिया (Air India plane crash) का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (AI 171) गुजरात अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एअरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 230 यात्री और विमानकर्मी दल के 12 सदस्य सवार थे।

    दुर्घटना में विमान में सवार एक यात्री विश्वास कुमार रमेश ( Vishwash Kumar Ramesh) जीवित बच पाया था, जबकि 241 लोगों की मौत हो गई थी और मेडिकल कॉलेज परिसर के 29 अन्य लोग कि भी हादसे में मौत हो गई थी।

    एयर इंडिया का यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इस विमान के कैप्टन सुमित सभरवाल थे।

    मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृहसचिव की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की गई है जो तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

  • अपराधी, शादी और जेल।

    अपराधी, शादी और जेल।

    नई दिल्ली। टिल्लू ताजपुरिया (Jailed gangster Sunil Balyan alias Tillu Tajpuriya) की हत्या के अपराध में जेल में बंद योगेश टूंडा (Yogesh Tunda) ने शुक्रवार को विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में नीतू सिंह (Neetu Singh) से शादी कर ली।

    सूत्रों के अनुसार, योगेश की शादी में केवल 90 लोग ही शामिल हुए थे। पुलिस की निगरानी में योगेश ओर नीतू की शादी हुई। नीतू सिंह का कोई अपराधिक रिकार्ड नही है। नीतू ने ही कोर्ट में शादी करने के लिए योगेश को पैरोल देने के लिए याचिका लगाई थी। कोर्ट ने योगेश को 6 घंटे की पैरोल दी थी। शादी के बाद योगेश टूंडा को फिर से तिहाड जेल भेज दिया गया था।

  • “मकान किराये के लिए खाली है” का बोर्ड लगाना बुजुर्ग को भारी पड़ा।

    “मकान किराये के लिए खाली है” का बोर्ड लगाना बुजुर्ग को भारी पड़ा।

    गाजियाबाद । अगर आप बिना ब्रोकर (Brokers) के अपना मकान किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर देने जा रहे है तो सावधान हो जायें। गाजियाबाद के वसुंधरा सैक्टर 15 में मकान किराये के लिए खाली है (Flat on Rent) का बोर्ड लगाना बुजुर्ग को भारी पड़ गया।

    वसुंधरा सैक्टर 15 में जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) से सेवानिवृत्त ललित जोशी (Lalit Joshi) अपनी पत्नी शशि जोशी के साथ रहते है, उनको अपना भूतल का मकान किराये पर देना था तो उन्होने एक बोर्ड लगा दिया था। उनकी पत्नी दिल्ली में विद्धुत विभाग में काम करती है। सोमवार को उनकी पत्नी ऑफिस चली गई, दोपहर में दो युवक मकान किराये के संबंध में आयें। गर्मी की वजह से युवकों ने पानी मांगा। ललित जैसे ही पानी लेने अंदर गए बदमाशों ने उन्हें बंधक बना कर 70 हजार रुपये और गहने लूट कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश कर रही है।

  • कुख्यात बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर।

    कुख्यात बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर।

    गाजियाबाद । 28 मई शनिवार तड़के इंदिरापुरम् थाना (Indirapuram Police Station) क्षेत्र में हुई मुठभेड़ (Encounter) में बिल्लू दुजाना को मार गिराया गया। जबकि राकेश दुजाना को मधुबन बापूधाम क्षेत्र मे मारा गया। राकेश पर 50 हजार और बिल्लू पर 1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।

    गौरतलब है कि 20 अप्रैल की रात वेव सिटी (Wave City) में थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर के डेयरी मच्छा निवासी जितेंद्र और गिरधरपुर निवासी हरेंन्द्र की गोलियों से भुनकर हत्या कर दी थी। जितेन्द्र की पत्नी प्रीति ने गौतमबुद्ध नगर थाने में तहतरीर दी थी। बिल्लू और राकेश दोनों पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और गैगस्टर के दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

    एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एसपी सीटी प्रथम निपुण अग्रवाल और सीओ प्रथम स्वत्रंत कुमार सिंह की बुलेट प्रूफ जैकट में गोली लगी, जबकि एक सिपाही नीरज को गोली लगने से घायल हो गया। इंदिरापुरम् में हुई मुठभेड़ में एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा, सीओ इंदिरापुरम् अभय कुमार मिश्र और एसएचओ इंदिरापुरम् मनीष विष्ट की बुलेटप्रुफ जैकट में गोली लगी। अब्दुर रहमान सिद्दीकी और संदीप गोली लगने से घायल हो गए, तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पुलिस ने पुलिस पर की एफआईआर।

    पुलिस ने पुलिस पर की एफआईआर।

    दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी देने के मामले में दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा (Preetpal Singh Bagga) ने बताया कि पंजाब पुलिस के 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसें और तजिंदर पाल को ले गयें। जब मैने इसका विरोध किया तो उन्होने मेरे मुंह पर पंज किया था।
    बीजेपी दिल्ली मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि पंजाब पुलिस तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करके नही बल्कि अपहरण करके ले गई।

    पंजाब पुलिस जब तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही थी तभी कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया था। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी। हरियाणा पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस के सौंप दिया। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने मे पंजाब पुलिस के उन पुलिसवालों पर अपहरण का मामला दर्ज किया है जो तजिंदर पाल को ले गए थे।

  • बैंक लॉकर में गड़बड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा : RBI

    बैंक लॉकर में गड़बड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा : RBI

    1 जनवरी 2022 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ग्राहकों को सेफ्टी और जरुरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक लॉकर ( Bank Locker) के नियमों में बदलाव किये है। नये नियमों के मुताबिक, बैंक लॉकर से चोरी होने या किसी भी तरह की गडबड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा। अब बैंक अपनी जिम्मेदारी से मुकर नही सकते है बल्कि बैंक लॉकर से चोरी होने बैंक कर्मचारियों के फॉंड कियें जाने पर बैंक लॉकर के किराये का 100 गुना मुआवजा ग्राहक को देना होगा।

    नए नियमों को अनुसार खाली बैंक लॉकर की सूची और वेटिंग नंबर की लिस्ट भी प्रदर्शित करनी होगी। और ग्राहक को वेटिंग नंबर को भी बताना होगा। ग्राहक के बैंक लॉकर को एक्सेस करने पर ईमेल और एसएमएस से तुरंत सूचना देना होगा ताकि किसी भी प्रकार के फ्रॉड़ से बचा जा सकें। आरबीआई ने कहा है कि बैंक लॉकर रुम के बाहर जाने और अंदर आने की सीसीटीवी की फुटेज का 180 दिन के लिए सुरक्षित रखना अनिवार्य है ताकि ग्राहक की शिकायत पर तुरंत जांच की जा सकें। साथ ही बैंक 3 साल का ही किराया एक साथ ले सकेंगे।

  • चोरी के ट्रकों को रजिस्टर्ड करवा कर चलवाता था, गिरफ्तार।

    चोरी के ट्रकों को रजिस्टर्ड करवा कर चलवाता था, गिरफ्तार।

    गाजियाबाद। पुराने वाहन खरीदनें वाले लोग सावधान हो जाये, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो चोरी के वाहनों को फर्जी तरीके से रजिस्टर्ड करवा कर सड़कों पर चलवाता था।

    एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि टीम ने 32 ट्रकों के साथ एक गैंग को गिरफ्तार किया था, इसके बाद चंद्रमोहन उर्फ भोला और उसके बेटे अरुण को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 9 फर्जी आरसी, 10 परमिट और कई आरटीओ की मुहर बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह यह काम पिछले 15 साल से कर रहा है, और वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है। इस कार्य के लिए वह एक वाहन के 30 से 40 हजार रुपये तक लेता है। उसका नेटवर्क पंजाब से लेकर नागालैंड तक फैला है, उसके द्धारा रजिस्टर्ड वाहन की जानकारी वेबसाइट पर भी मिल जाती है।

  • पहले चोरी करके बर्तन इक्कठा किये, बेचने के लिए खोली दुकान ।

    पहले चोरी करके बर्तन इक्कठा किये, बेचने के लिए खोली दुकान ।

    पलवल। कोरोना काल (Covid 19) में लोगों की नौकरी क्या गई, बदमाशी के नए नए तरीके खोज निकाले। एक शक्स ने पहले बर्तनों की दुकान पर नौकरी की, फिर काम धंधे को सही से समझा फिर सोचा क्यों न इसी बिजनेस को खुद ही कर लूं। लेकिन माल खरीदने के लिए पैसे नही थे तो उसी दुकान से रोज बर्तनों की चोरी शुरु कर दी। जब अच्छा खासा सामान इक्कठा हो गया तो चोरी के बर्तनों से ही अपनी दुकान खोल ली।

    किठवाडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि अमित अग्रवाल की अंबेडकर चौक पर अग्रवाल बर्तन भंडार के नाम से दुकान है उन्होने शिकायत दी की उनके यहां से बर्तनों की चोरी हो रही हो। पुलिस ने अमित की दुकान पर काम करने वालों से पूछताछ शुरु की तो शक गिरधारी पर गया। गिरधारी ने पुलिस को बताया कि गोदाम से दुकान पर बर्तन ले जाते समय रास्ते में आरोपी अपने जानकार के पास माल रख देता था। पुलिस ने गिरधारी के घर से 3 लाख के बर्तन बरामद किए है ।