Category: साइबर क्राइम, कोर्ट ऑर्डर व पॉजिटिव पुलिसिंग की प्रमुख खबरें

  • वन विभाग ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया पर्यावरण दिवस।

    वन विभाग ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया पर्यावरण दिवस।

    आज विश्न पर्यावरण दिवस (World Environment Day) देश में धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह वृक्षारोपण किया गया, और लोगों ने संकल्प किया कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एंव संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

    झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) नजदीक खूंटी के विरसा मृग विहार में भी वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वहां घूमने आये पर्यटकों के साथ बच्चों ने भी उस आयोजन में भाग लिया। उन्ही बच्चों में से एक बच्ची केनिशा सहगल (Kenisha Sehgal) ने भी कदंब का पौधा लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया। वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी बच्चों के साथ इस मौके पर काफी खुश नजर आयें। केनिशा के पिता निपुण सहगल ने बताया कि केनिशा को बचपन से ही पेड़ पौधों से लगाव है घर में लगे पेड़ों को भी अच्छे से रखती है।

  • पुलिस लाइन में बजरंगवली का गुणगान किया गया।

    पुलिस लाइन में बजरंगवली का गुणगान किया गया।

    बिजनौर। आज बिजनौर पुलिस लाईन (Bijnor Police Line) में ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर पुलिस परिवार की और से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    वीर बजरंगवली का गुणगान करते हुए पहले पूजा हवन आरती की गई, उसके बाद पुलिस लाइन के बाहर भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें भक्तगणों ने प्रेम और श्रंदा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस के अधिकारियों ने इस पहल को एक अच्छी शुरुआत बताया। इस सुअवसर पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • कड़कडडूमा कोर्ट परिसर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई |

    कड़कडडूमा कोर्ट परिसर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई |

    दिल्ली | आज कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkarduma Court Delhi) परिसर में भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | भंडारा प्रसाद का वितरण दोपहर 12 से प्रारंभ हुआ जिसमें भक्तगणों ने प्रेम और श्रंद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया |

    इस सुअवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा, आर.पी. कौशिक, एम. एल. शर्मा, चमन शर्मा, मनु भारद्वाज, एम. के. शर्मा, अजय शर्मा, नितिन अधिवक्तागण का विशेष सहयोग रहा |

  • अलीगढ़ जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    अलीगढ़ जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला कारागार ( District Jail Aligarh) में निरुद्ध बंदियों की एच. आई. वी. जांच हेतु सुभिक्षा यू. पी. एन. पी. प्लस के सौजन्य से एक वृहद जांच शिविर को आयोजित किया गया।

    जिला कारागार में आयोजित शिविर में 502 पुरुष और 147 महिला बंदियों सहित कुल 649 बंदियों की एच. आई. वी. एवम् क्षय रोग सम्बन्धी स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक/जेलर श्री पी.के.सिंह (Jailer P.K. Singh) द्वारा इस आयोजित जांच शिविर में उपस्थित बंदी समुदाय को सम्बोधित करते हुए नशे की लत से दूर रहकर स्वस्थ एवं समाजोपयोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

  • जनपद में अब सुनाई देगा “में आई हैल्प यू” : मुरादाबाद पुलिस

    जनपद में अब सुनाई देगा “में आई हैल्प यू” : मुरादाबाद पुलिस

    मुरादाबाद। जनपद की पुलिस अपने को डिजिटल बनाने की और अग्रसर है इसी कड़ी में पुलिस पब्लिक के बीच अपनी छवि भी सुधारने और लोगों से अच्छे संबध बनाने की दिशा में काम कर रही है।

    एसएसपी मुरादाबाद बबलू कुमार (Bablu Kumar, SSP Muradabad ) ने बताया कि जनपद की पुलिस को डिजिटल बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं वह पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम करने की दिशा में भी काम कर रहे है। इसी वजह से उन्होने 30,000 विजिटिंग कार्ड और स्टीकर छपवाये हैं। विजिटिंग कार्ड और स्पीकर पर उन्होंने MAY I HELP YOU MORADABAD POLICE लिखवाते हुए डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 155260, व्हाट्सएप नंबर 9368332927, साइबर सेल का नंबर 9454401742, मुरादाबाद कंट्रोल रूम का नंबर 7839857245, फायर सर्विस 101, एंबुलेंस 108 व महिला हेल्पलाइन 181 और ईमेल जानकारी को दिया गया है।

    एसएसपी का कहना है कि विजिटिंग कार्ड आम लोगों में बांटने का मकसद है कि वह विजिटिंग कार्ड को अपने पास रखें ताकि किसी भी इमरजेंसी में पुलिस से तुरंत संपर्क किया जा सकें। और स्टीकर को जनपद की बसों, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के साथ-साथ गली मौहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जा रहा है। ताकि कभी किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो इस स्टीकर पर दिए गए संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर वह तत्काल सूचना दे सकें।

  • पुलिस थाने में पुस्तकालय की स्थापना।

    पुलिस थाने में पुस्तकालय की स्थापना।

    हाथरस । विनित जैसवाल (Vineet Jaiswal IPS) आईपीएस द्धारा जनपद हाथरस के थाना चंदपा में एक पुस्तकालय (Library) की स्थापना की गई है।

    उत्तर प्रदेश मे पहली बार पुलिस प्रशासन और आमजन की भागीदारी से आईपीएस विनित जैसवाल ने थाना चंदपा मे बच्चों के पढने के लिए एक पुस्तकालय की स्थापना की गई है। पुस्तकालय में आरामदायक कुर्सी, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, और वाटर डिस्पेन्सर की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय में हिन्दी और अंग्रेजी की धार्मिक पुस्तकें, कहानियां, उपन्यास, आत्मकथाएं, कविताएं, महिला अपराधों से संबंधित पुस्तकें और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों का संकलन किया गया है ताकि ग्रामीण और शहरी छात्र-छात्राएं पुस्तकालय का लाभ ले सकें। इस पुस्तकालय की सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क है।

  • CISF जवान ने लौटाया, पैसेंजर का छूटा रुपए से भरा बैग ।

    CISF जवान ने लौटाया, पैसेंजर का छूटा रुपए से भरा बैग ।

    नई द‍िल्‍ली । दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने अपनी ईमानदारी का पर‍िचय द‍िया है। CISF के एक जवान ने मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर छूटें यात्री के बैग को सुरक्षित लौटा दिया।

    सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन पर 11 अक्टूबर दिन में 11 बजे के आसपास सीआईएसएफ के जवानों ने देखा कि एक्स-रे स्कैनर मशीन के बाहर एक बैग पड़ा है, सुरक्षाकर्मियों के चैक करने पर बैग में 1.08 लाख रुपये व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। बैग की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कुछ देर बाद वहां आनंद विहार निवासी मुनीश कुमार नामक व्यक्ति पहुंचे, उन्होने कहा कि यह बैग उनका है, पूरी पूछताछ व छानबीन के बाद पुख्ता होने के बाद बैग उन्हें सौंप दिया गया। यात्री ने सीआईएसएफ के जवानों को उनकी कोशिश के लिए शुक्रिया और भूरी-भूरी प्रशंसा की।

  • BJP प्रत्याशी के करीबी ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या।

    BJP प्रत्याशी के करीबी ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या।

    मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह ( Ramveer Singh) कोकिलावन स्थित शनि देव मंदिर पर परिक्रमा लगा रहे थे, दोपहर करीब 12 बजे गिडोह (Gidoh) गांव मोड़ पर पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से प्रधान के सिर में गोलियां मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आगरा दिल्ली हाइवे को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रामवीर सिंह छाता से भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के करीबी बताए गए हैं। देर रात में पोस्टमार्टम के बाद रामवीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पांच नामजद और छह अज्ञात शामिल हैं। घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। इन टीमों में 35-40 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में लगे हैं, इसमें एसओजी टीम के तेज -तर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

  • सावधान: ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में खाता खाली न हो जायें।

    सावधान: ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में खाता खाली न हो जायें।

    दिल्ली। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन शॉपिग का ट्रेंड बढ़ा है, लोग कपडें, दवाईयां, दूध, किचन का सामान, मोबाइल और अन्य जरुरत का सामान खरीद रहे है। साइबर ठग इसी का फायदा उठा रहे है।

    साइबर क्रिमिनल्स सोशल मीडिया पर आपना ऑनलाइन स्टोर खोलकर फंसाते है, और यहां पर ये 80 से 90% तक का डिस्काउंट देने का लालच देते है। ऐसे स्टोर पर सिर्फ प्रोडेक्ट और उसकी कीमत लिखी होती है और ऑनलाइन पेमेंट का ही ऑप्शन होता है। ये लोग कैश ऑन डिलिवरी का सुविधा नही देते है। जब ग्राहक आर्डर कर देता है तो ये लोग वापस कॉल कर कहते है कि ये प्रोडेक्ट अभी स्टाक मे नही है आप आपना रिफंड ले ले। जैसे ही आप अपनी बैंक की जानकारी साझा करते है आपको झासें मे लेकर आपके साथ ठगी शुरु हो जाती है।