Category: साइबर क्राइम, कोर्ट ऑर्डर व पॉजिटिव पुलिसिंग की प्रमुख खबरें

  • राजा रधुवंशी हत्याकांड़ (इंदौर)

    राजा रधुवंशी हत्याकांड़ (इंदौर)

    मध्यप्रदेश इंदौर । इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 29 वर्षीय राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और उनकी पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi) 23 मई को शिलांग के सोहर में एक होम स्टे से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को वहां से 20 किलोमीटर दूर खाई में मिला था। उनकी शादी 11 मई 2025 को हुई थी और वह 20 मई को इंदौर (Indore) से हनीमून के लिए रवाना हुए थे।

    ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल चार हमलावरों को पकड़ लिया गया है। मेघालय पुलिस के डीजीपी डीजीपी लॉन्ग रंग ने बताया कि इनमें राज सिंह कुशवाहा 21 वर्षीय, विशाल सिंह चौहान 22 वर्षीय, आनंद कर्मी 23 वर्षीय को मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है एक आरोपी आकाश राजपूत को ललितपुर से पकड़ा गया।

    पुलिस ने राज कुशवाहा से सोनम का आमना सामना कराया। इस दौरान खून से सनी जैकेट सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए। पुलिस ने इन सबूत के बारे में सोनम से कई सवाल किया जिससे सोनम टूट गई और उसने खुद को मामले में शामिल बताया।

    सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि सोनम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सोनम को 9 जून को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

  • चार बेटों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

    चार बेटों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

    फरीदाबाद । राजकीय रेल पुलिस के अनुसार बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास लक्ष्मण कॉलोनी में रहने वाले बिहार के लखीसराय  गांव तारतार बहरिया निवासी 40 वर्षीय मनोज महतो ने अपने बेटे पवन (10), कारू (9),  मुरली (5) और छोटू (3) के साथ  गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।  उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था ।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह लक्ष्मण कॉलोनी के गली नंबर 7 मकान नंबर 621 में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था वह अपने बच्चों को पार्क में घूमाने के बहाने लेकर गया था। जानकारी मिलने पर जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रवण कुमार और जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

  • हिंडन नहर में कूदी महिला को बचाने में पुलिस कर्मी की मौत ।

    हिंडन नहर में कूदी महिला को बचाने में पुलिस कर्मी की मौत ।

    गाजियाबाद ।  एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार वैशाली सेक्टर 2 निवासी आरती (23) घरेलू विवाद के कारण शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे वैशाली सेक्टर 2 की पुलिया पर से नहर में कूद गई थी। 

    यातायात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र और सिपाही अंकित तोमर  दोनों की डयूटी नहर पुलिया पर थी।  महिला को डूबने से बचाने के लिए दोनो नहर में कूद गए और कुछ राहगीर भी नहर में बचाने के लिए कूद गए थे। महिला को नहर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन टीएसआई और सिपाही डूब रहे थे। टीएसआई धर्मेंद्र तो किसी तरह बाहर आ गए लेकिन सिपाही अंकित तोमर बाहर वहीं आ पाये। तब गोताखोरों ने नदी में तलाश किया उसके बाद उन्हें निकाल कर वैशाली के निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल में एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी पहुंच गए ।  उप निरीक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

    पुलिस परिवार ने यातायात पुलिस कर्मी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

  • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अब मिलेगा फ्री इलाज।

    सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अब मिलेगा फ्री इलाज।

    नई दिल्ली। सड़क दुर्घटनाओं में शिकार लोगों को अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने 5 मई 2025 से एक नई योजना लागू की है, और इस नई योजना का नाम है कैशलैस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम 2025 (Cashless Treatment of Road Accident Victims Scheme 2025).

    इस योजना में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति सरकार द्वारा नामित (Designated) अस्पताल में जाकर डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। वह भी दुर्घटना के 7 दिनों तक इसके लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोई एडवांस पेमेंट नहीं देना है।

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को अस्पताल में अब कोई पैसा नहीं देना होगा इसके लिए सरकार ने एक नोडल एजेंसी नियुक्त की है यह एजेंसी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के साथ मिलकर काम करेगी इलाज का पूरा खर्च अस्पताल एक ऑनलाइन पोर्टल पर डालेगा, और उस राज्य की एजेंसी उसे 10 दिन के भीतर जांच कर मंजूर करेगी और पेमेंट करेगी।

  • ऑपरेशन सिंदूर ।

    ऑपरेशन सिंदूर ।

    जम्मू कश्मीर। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों सहित एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी थी।

    29 अप्रैल 2025 को एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों को पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया के तरीके लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी।

    भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले में सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत मंगलवार 6 मई 2025 देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया।

    भारतीय सेना द्बारा तबाह किये गए आतंकी ठिकाने:

    1. मरकज सुभान, बहावलपुर

    2. मरकज तैयबा मुरीदके

    3. मेहमूनाजोया कैंप, सियालकोट

    4. सरजल कैंप, सियालकोट

    5. बरनाला कैंप, भिम्बर

    6. अब्बास कैंप, कोटली

    7. गुलपुर कैंप, कोटली

    8. सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद

    9. सैयदना बिलाल, मुजफ्फराबाद

    पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना द्वारा मिसाइली हमले करने के बाद विदेशी एयरलाइंस और दिल्ली एयरपोर्ट से आने जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

    पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर में मिसाइल से हमले किए गए।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद X पर पोस्ट किया “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व हैं” जय हिंद !

  • गाजियाबाद में पुलिस बीट प्रणाली लागू।

    गाजियाबाद में पुलिस बीट प्रणाली लागू।

    गाजियाबाद। अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ (Police commissioner J Ravinder Goud)   ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि गाजियाबाद में 2096 पुलिस अधिकारी बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह बीट पुलिस अधिकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में काम करेंगे।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि बीट पुलिसिंग में महिला पुलिसकर्मियों की 10 से 15 फ़ीसदी की भागीदारी तय की गई है बीपीओ अपने क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करेंगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बीपीओ को बीट बुक दी गई है जिसमें क्षेत्र की गतिविधियों, अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, संभ्रांत लोगों, ग्राम मोहल्ला समिति, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस, मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, बैंक, धार्मिक स्थल, सर्राफा मार्केट और अन्य महत्वपूर्ण स्थान की जानकारी रखनी होगी। बीपीओ द्वारा पासपोर्ट, किराएदार, शस्त्र लाइसेंस और अन्य सभी तरह के सत्यापन किए जाएंगे।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि सिटीजन चार्टर के तहत विभिन्न सत्यापन के लिए अब समय सीमा तय कर दी गई है। पासपोर्ट के लिए 15 दिन, किराएदार, नौकर कर्मचारी का सत्यापन 10 दिन में करना होगा। किसी भी आयोजन की एनओसी जारी करने के लिए 5 दिन की समय सीमा तय की गई है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि रिश्वत मांगने की शिकायत करने के लिए तीनों डीसीपी, दोनों एडिशनल सीपी और खुद पुलिस आयुक्त ने अपना नंबर सार्वजनिक किया है।

    Reference: हिन्दुस्तान 3 मई 2025 पेज 1

  • एक था मुख्तार अंसारी।

    एक था मुख्तार अंसारी।

    28 मार्च 2024 गुरुवार की शाम बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) (61) को हार्ट अटैक आने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। करीब तीन घंटे इलाज के बाद उसकी मौत की अधिकृत घोषणा मेडिकल बुलेटिन में की गई।

    शुक्रवार को पांच ड़ॉक्टरो के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूसुफपुर स्थित पैतृक आवास के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शामिल नही हो सका। अब्बास आपराधिक मामलों मे कासगंज की जेल में निरुद्ध है, उसने हाईकोर्ट में जनाजे में शामिल होने के लिए अनुमति देने की अपील की थी लेकिन सुनवाई नही हो सकी। मुख्तार अंसारी को 7 अप्रैल 2021 को बुलेटप्रुफ जैकेट पहनाकर पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लाया गया था।

    मुख्तार अंसारी का खौफ पूर्वाचल से लेकर लखनऊ और रेलवे के टेंडर, बीमा कंम्पनियों, विवादित जमीनों का कब्जा से लेकर वसूली तक था। भाजपा के कृष्णा नंद राय हत्याकांड में भी मुख्तार का नाम आया था। मुख्तार अंसारी 1996 में पहली बार मऊ से विधायक बना। फिर 2017 तक लगातार विधायक रहा। मुख्तार को गैगेस्टर, हत्या आदि के मामलों में अदालत से सजा सुनाई जा चुकी थी।

    मुख्तार अंसारी के दाहिना हाथ की 8 जुलाई 2018 बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। और 2023 में पुराना हाईकोर्ट परिसर में मुख्तार के बेहद करीबी शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई थी जिससे उसकी नींद ही उड़ गई थी।

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन 18 ओटीटी पर लगाई रोक।

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन 18 ओटीटी पर लगाई रोक।

    नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने मनोरंजन के नाम पर अश्लील सामग्री दिखाने वाले 18 ओटीटी (OTT Platform)  प्लेटफॉर्म और उससे जुडें सोशल मीडिया खातों को बंद कर दिया, इनमें 19 वेबसाइट, 10 ऐप, 57 सोशल मीडिया हैंडल पर गुरुवार को रोक लगा दी।

    मंत्रालय ने जिन 10 ऐप पर रोक लगाई ही उनमें 7 गूगल प्ले स्टोर पर और 3 ऐप्पल ऐप स्टोर पर थे। मंत्रालय के अनुसार,  इन ओटीटी ऐप को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बाबजूद भी इनकी प्रसारण सामग्री में किसी तरह का सुधार नही हुआ। इन प्लेटफॉर्म पर डाली गई साम्रगी अभद्र, अश्लील और महिलाओं को अपमानजनक तरीके से चित्रित करने वाला पाया गया। छात्र और शिक्षक के रिश्तों के अलावा पारिवारिक रिश्तों को भी गलत तरीके से पेश किया जाता था।

    इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोक लगाई गई-

    ड्रीम्स फिल्मस, वूवी, येस्मा, अनकट अड्डा, ट्राई फिलक्स, एक्स प्राइम, नियॉन एक्स वीआईपी, बेशर्म, हंटर्स, रेबिट, एक्सट्रामूड, न्यूफिल्किस, मूडएक्स, मोजफिलक्स, हॉटशॉटस वीआईपी, फ्यूजी, चीकूफिलक्स, प्राइम प्ले ।

    यह कार्यवाही सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत की गई है।

  • कुख्यात डॉन काला जठेड़ी- अनुराधा चौधरी शादी।

    कुख्यात डॉन काला जठेड़ी- अनुराधा चौधरी शादी।

    नई दिल्ली। तिहाड जेल में बंद गैगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी (Gangster Kala Jathedi) और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज (Lady Don Anuradha Choudhary)  की शादी (Marriage) पुलिस की पहरेदारी में मंगलवार को द्धारका सेक्टर 3 स्थित संतोष गार्डन पर हुई।

    गैगस्टर दंपती की शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, अपराध शाखा, द्धारका जिला पुलिसकर्मी, कमांडो और डॉग स्कवॉड को मौके पर तैनात किया गया था। अनुराधा फिहलाल सोनीपत में रह रही है और जमानत पर है। जबकि संदीप तिहाड जेल ( Tihar Jail Delhi) में बंद है। नवविवाहित दंपती का लॉरेस बिश्नोई गैग से करीबी रिश्ता है जिसके कारण ये कई बडे गिरोह के निशाने पर है। पुलिस ने गैगवार की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल को शादी समारोह के पास तैनात किए थे। शादी के बाद काला जठेड़ी को पुलिस वापस तिहाड जेल ले गई।

  • गाजियाबाद एलिवेटेड रोड़ पर इन वाहनों पर लगा प्रतिबंध ।

    गाजियाबाद एलिवेटेड रोड़ पर इन वाहनों पर लगा प्रतिबंध ।

    गाजियाबाद। यातायात पुलिस कमिश्नरेट (Police Commissionerate Ghaziabad) गाजियाबाद की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है कि 10 जनवरी 2024 से गाजियाबाद एलिवेटेड रोड़ पर तांगा, बैलगाडी, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रॉली, साइकिल जैसे वाहन अब यहां नहीं चल सकेंगे।

    गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड ( Ghaziabad Rajnagar Elevated Road) रोड पर बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। एलिवेटेड रोड पर अगर कोई इन्हें चलाता पाया गया तो उसे 20 हज़ार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। एलिवेटेड रोड की एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस गश्त करके भी नजर रखेगी। हैड कास्टेबल अंकित कुमार यादव ने बताया कि 10 जनवरी से नया नियम लागू हो गया है। तीन चार दिन से हम लोगों को बता रहे है और जगह जगह बोर्ड भी लगा दिये है, ताकि वे इस रोड पर प्रतिबंधित वाहन न लाएं।