Category: अन्य क्राइम खबरें

  • मोहाली एमएमएस कांड़ (चंडीगढ़)।

    मोहाली एमएमएस कांड़ (चंडीगढ़)।

    चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) मोहाली हॉस्टल में एक लड़की ने अपने हॉस्टल में ही रहने वाली कुछ लड़कियों के  आपत्तिजनक वीडियो (MMS) बनायें और उन वीडियोज को शिमला में रहने वाले अपने किसी परिचित लड़के को भेज दिया। उस लड़के ने उन वीडियोज को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आठ लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की।

    एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेसिंक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मीडिया की ख़बरों के मुताबिक लगभग साठ लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी लड़की से वार्डन सवाल पूछ रही है कि क्यों भेजा वीडियो? इस सवाल का कोई ठीक जवाब लड़की नहीं दे पा रही है। वीडियो के वायरल होने की खबर के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिसके बाद से वहां पुलिस तैनात की गई है।

  • सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दुष्प्रचार फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किये।

    सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दुष्प्रचार फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किये।

    नई दिल्ली । सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में यूट्यूब (Youtube) आधारित 22 न्यूज चैनल्स को बंद करने का निर्देश दिया है। इनमें चार पाकिस्तानी और 18 भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनल्स (Youtube news channel) शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके अलावा तीन ट्विटर अकाउंट्स, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। आरोप है कि उक्त यूट्यूब न्यूज चैनल्स फर्जी खबरें प्रसारित कर रहे थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंध और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा था।

    मंत्रालय ने जिन 22 यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, उनकी कुल व्यूअरशिप 260 करोड़ से अधिक थी। पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्स, 2021 के आने के बाद से यह पहली बार है, जब भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर इस तरह की कार्रवाई की गई है। सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने दिसंबर 2021 से अब तक यूट्यूब आधारित 78 न्यूज चैनल्स तथा कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की एकता और अखंडता, लोक व्यवस्था आदि के आधार पर बंद कर चुका है।

    जिन भारतीय यूट्यूब चैनल्स (Youtube channel) को ब्लॉक किया गया है :

    ARP News (Total Views: 4,40,68,652)

    AOP News (Total Views: 74,04,673)

    LDC News (4,72,000 subscribers and 6,46,96,730 total views)

    SarkariBabu (2,44,000 subscribers and 4,40,14,435 total views)

    SS ZONE Hindi (Total Views:5,28,17,274)

    Smart News (Total Views: 13,07,34,161)

    News23Hindi (Total Views: 18,72,35,234)

    Online Khabar (Total Views: 4,16,00,442)

    DP news (Total Views: 11,99,224)

    PKB News (Total Views: 2,97,71,721)

    KisanTak (Total Views: 36,54,327)

    Borana News (Total Views: 2,46,53,931)

    Sarkari News Update (Total Views: 2,05,05,161)

    Bharat Mausam (2,95,000 subscribers and 7,04,14,480 Total Views)

    RJ ZONE 6 (Total Views: 12,44,07,625)

    Exam Report (Total Views: 3,43,72,553)

    Digi Gurukul (Total Views: 10,95,22,595)

    दिनभरकीखबरें (Total Views: 23,69,305)

    पाकिस्तान के इन यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया गया है।

    DuniyaMeryAagy (4,28,000 subscribers and 11,29,96,047 total views)

    Ghulam NabiMadni (Total Views: 37,90,109)

    HAQEEQAT TV (40,90,000 subscribers and 1,46,84,10,797 Total Views)

    HAQEEQAT TV 2.0 (3,03,000 subscribers and 37,542,059 total views)

    ब्लॉक किए गए- ट्विटर अकाउंट्स

    Ghulam Nabi Madni, Dunya Mery Aagy, Haqeeqat TV

    ब्लॉक की गई – वेबसाइट
    Dunya Mere Aagy

    ब्लॉक किया गया- फेसबुक अकाउंट
    Dunya Mery Aagy

  • पहले चोरी करके बर्तन इक्कठा किये, बेचने के लिए खोली दुकान ।

    पहले चोरी करके बर्तन इक्कठा किये, बेचने के लिए खोली दुकान ।

    पलवल। कोरोना काल (Covid 19) में लोगों की नौकरी क्या गई, बदमाशी के नए नए तरीके खोज निकाले। एक शक्स ने पहले बर्तनों की दुकान पर नौकरी की, फिर काम धंधे को सही से समझा फिर सोचा क्यों न इसी बिजनेस को खुद ही कर लूं। लेकिन माल खरीदने के लिए पैसे नही थे तो उसी दुकान से रोज बर्तनों की चोरी शुरु कर दी। जब अच्छा खासा सामान इक्कठा हो गया तो चोरी के बर्तनों से ही अपनी दुकान खोल ली।

    किठवाडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि अमित अग्रवाल की अंबेडकर चौक पर अग्रवाल बर्तन भंडार के नाम से दुकान है उन्होने शिकायत दी की उनके यहां से बर्तनों की चोरी हो रही हो। पुलिस ने अमित की दुकान पर काम करने वालों से पूछताछ शुरु की तो शक गिरधारी पर गया। गिरधारी ने पुलिस को बताया कि गोदाम से दुकान पर बर्तन ले जाते समय रास्ते में आरोपी अपने जानकार के पास माल रख देता था। पुलिस ने गिरधारी के घर से 3 लाख के बर्तन बरामद किए है ।

  • ट्रैफिक जाम है मुबंई मे तलाक की वजह : अमृता फडणवीस

    ट्रैफिक जाम है मुबंई मे तलाक की वजह : अमृता फडणवीस

    मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis wife Amruta Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस के द्वारा मीडिया में किए गए दावों से सियासत गरमा गई है।

    सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि मुंबई में होने वाले कुल तलाकों मे से 3 प्रतिशत यहां लगने वाले जाम की वजह से होते है। कैंसर दिवस पर बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई अमृता फडणवीस ने कहा कि मुंबई में भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jams) में फंसने की वजह से लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। मुंबई में कई ऐसे मुद्दे हैं जहां सरकार ध्यान नहीं दे रही।

  • मां थानेदार, पिता हवलदार, बेटा झपटमार।

    मां थानेदार, पिता हवलदार, बेटा झपटमार।

    नई दिल्ली। आउटर दिल्ली के नरेला थाना अंतर्गत एक महिला की चेन तोड़ना झपटमार को महंगा पडा। महिला ने दिलेरी दिखाते हुए बाइक सवार झपटमार को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर झपटमार को जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

    पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमाशुं निवासी बांकनेर गांव के रुप में हुई है हिमांशु से मिली बाईक भी चोरी की बताई गई है। सूत्रों का कहना है कि हिमांशु का पिता दिल्ली पुलिस में हवलदार है और उत्तरी दिल्ली के एक थाने में तैनात है, जबकि मां स्पेशल ब्रांच में एएसआई के पद पर है। हिमांशु के ऊपर तीन मामले झपटमारी के पहले ही अदालत नें विचारधीन है। पुलिस के अनुसार, नरेला की रहने वाली सुमित्रा देवी (52) मंगलवार को दोपहर में अपने पति के क्लीनिक पर जा रही थी कि उसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की थी।

    Reference: पंजाब केसरी, 19 सितंबर 2012, पेज 06

  • बेटे को जन्म देकर अस्पताल से गायब हुई अफगानी महिला।

    बेटे को जन्म देकर अस्पताल से गायब हुई अफगानी महिला।

    नई दिल्ली। पुलिस के मुताबिक 14 मई की दोपहर लगभग 2 बजे एक गर्भवती महिला जीवन हॉस्पिटल एंड नर्सिग होम पहुंची। रात 10 बजे इस महिला ने एक प्री मैच्चोर बच्चे को जन्म दिया। महिला स्वस्थ थी, इसलिए उसे दूसरे दिन छुटटी दे दी गई, मगर बच्चे को कमजोर होने के कारण वेंटिलेटर पर रख लिया गया। 16 मई को जब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया और उसे मां के दूध की जरुरत हुई तो अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी मां को तलाश किया लेकिन वह अस्पताल में नही मिली। इसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो उसका फोन बंद आया। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी।

    अस्पताल के रजिस्टर में महिला का नाम आर क्यू लिखा था, जिसने अपना पता एक अफगानी महिला के रुप में लिखाया था। पुलिस महिला द्दारा लिखाए गये पते पर हरि नगर आश्रम के जे ब्लॉक में स्थित अफगान गेस्ट हाउस में पहुंची, जहां पुलिस को बताया गया कि आर क्यू नामक यह महिला अशमातुल्लाह नामक व्यक्ति के साथ एक दिन पहले ही जा चुकी है। इस गेस्ट हाउस से अशमातुल्लाह के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी लगातार बंद आया। साउथ-ईस्ट दिल्ली को एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी के मुताविक काफी दिनों तक महिला के नही मिलने पर अब उसके खिलाफ आईपीसी की धारा यू/एस317 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में अफगानी दूतावास और सभी एयरपोर्ट पर सूचना दे दी गई है, उन्होने बताया कि बच्चा फिलहाल पालना एनजीओ के पास सुरक्षित और स्वस्थ है तथा उसकी मां की तलाश की जा रही है।

    Reference: दैनिक भास्कर, 29 मई 2012 पेज 04

  • कांस्टेबल की मौत, कार में मिला शव।

    कांस्टेबल की मौत, कार में मिला शव।

    ग्रेटर नोएड़ा। सूरजपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। रविवार देर रात कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह होड़ा सिटी कार की ड्राइविंग सीट पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था और कार अंदर से लॉक थी।

    पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में कैलाश अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नही हो सका है। शव का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है जिसे जांच के लिए आगरा भेजा जाएगा। कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह (50 वर्ष) प्रबुद्ध नगर के चौंडा हैडी गांव का रहने वाला था। पुष्पेंद्र सिंह 1981 में पुलिस भर्ती में कांस्टेबल बना था। 25 मई 2997 से पुष्पेंद्र की तैनाती गौतमबुद्ध नगर में थी। फिलहाल पुष्पेंद्र सूरजपुर जिला न्यायलय की समन सेल में तैनात था।

    Reference: हिन्दुस्तान, 03 अप्रैल 2012, पेज 19

  • जेल अफसर से बन गए कैदी।

    जेल अफसर से बन गए कैदी।

    लखनऊ। खूंखार अपराधियों को नियंत्रित करने वाले खुद कैदी बन गए। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगें लेकिन ये सच है। उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल में डिप्टी जेलर की हत्या के मामले में गुरुवार को दो सहयोगी डिप्टी जेलरों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    मामला मंडलीय कारागार मेरठ का है वर्ष 2007 में कारागर में तैनात डिप्टी जेलर नरेंद्र द्धिवेदी की जेल परिसर के निकट स्थित बाजार में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेल में तैनात दो डिप्टी जेलर समेत नौ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लम्बी अदालती प्रक्रिया के बाद इस मामले में न्यायलय ने नौ आरोपियों में से सात को बरी करते हुए जेल पर तैनात डिप्टी जेलर अविनाश चौहान और राजेश कुमार को आजीवन कारावास की कजा सुनाई।

    Reference: राजस्थान पत्रिका, 31 मार्च 2012, पेज 03

  • आठ टुकड़ों में मिली महिला की लाश।

    आठ टुकड़ों में मिली महिला की लाश।

    नई दिल्ली। राजधानी के सराय रोहिल्ला इलाके में 25 वर्षीय एक महिला की हत्या कर शव बोरे में रख कर फेकें जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है, बोरे में रखे इस शव के आठ टुकड़े किए गए है और सिर गायब है आशंका जताई जा रही है कि रंजिश के कारण महिला की हत्या की गई है।

    घटना सराय रोहिल्ला इलाके में 56 बीघा पार्क और गंदा नाला के बीच सड़क किनारे की है। इस जगह पड़े संदिग्ध बोरे की सूचना पुलिस को एक कबाड़ी ने दी। पुलिस ने बोरा खोल जांच आरंम्भ की तो पैरों तले जमीन सरक गई। बोरे के अंदर करीब 25 वर्षीय महिला का बिना सिर का शव रखा हुआ था। शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ कि कलाई पर पी जे गुदा हुआ है, जबकि हथेली पर ऊं और एस आर लिखा है। महिला ने हरे रंग का प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ था।

    Reference: हिन्दुस्तान, 18 मार्च 2012 पेज 04

  • होंडुरास की जेल में जिंदा जले 357 कैदी।

    होंडुरास की जेल में जिंदा जले 357 कैदी।

    होंडुरास । मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की एक जेल में लगी आग में कम से कम 357 कैदी जिंदा जल गए जबकि कई अभी भी अपनी कोठरियों में जल रहे है। अभियोजन कार्यालय के फोरंसिक मेडिसिन के विभाग के प्रमुख लुसी मार्डर ने एक रेडियो प्रेस वार्ता में मृतकों की संख्या की जानकारी दी।

    राष्टीय जेल प्रणाली के प्रमुख डेनिलो ओरेलाना ने बताया कि आग राजधानी तेगुसिगालपर से 140 किलोमीटर उत्तर में कामायागुआ कस्बे की एक जेल में मंगलवार रात आग लगी। बताया जाता है कि जेल से 56 कैदी मौके का लाभ उठाकर फरार हो गए।
    कामायागुआ के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जोसू ग्रेसिया का कहना है कि उन्होने आग बुझाने की कोशिश करते वक्त नारकीय दृश्य देखें। उन्होने बताया कि करीब 100 बंदी अपनी कोठरी में आग से जीवित जल गए। ग्रेसिया ने बताया कि कई बंदी फंसे हुए है क्योकि जिस सुरक्षाकर्मी के पास उनकी कोठरियों की चाबियां है वह भी लापता है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जॉच कर रहे है। ओरेलाना ने कहा कि आग लगने की दो वजहें हो सकती है कि एक आपस में झगड रहे कैदियों ने आग लगा दी हो या फिर यह शॉर्ट सर्किट के कारण लग गई हो। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता हेक्टर इवान मेजिया ने आशंका जताई है कि आग लगने के दौरान कई कैदी भाग निकले है। कामायागुआ से रेडियो ग्लोबो स्टेशन से मिली खबरों में कहा गय़ा है कि जेल आग में पूरी तरह से जल गया है।

    Reference: दैनिक भास्कर, 16 फरवरी 2012 पेज 14