Category: एनकाउंटर

  • गैंगस्टर डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर।

    गैंगस्टर डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर।

    हापुड। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में बढढा नहर पुल के पास रविवार को हुई मुठभेड़ में बिहार के 50 हजार के  इनामी गैंगस्टर डब्लू यादव को यूपी और बिहार एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया ।

    डब्लू यादव बिहार के जिला बेगूसराय थाना साहिबपुर कमल के ज्ञानडोल गांव का रहने वाला था।  डब्लू यादव पर बिहार में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम की हत्या का आरोपी था और फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस को बिना नंबर की मोटरसाइकिल जो की गाजियाबाद से 2003 में चोरी हुई थी और एक तमंचा कारतूस, 9 एमएम कार्बाइन दो मैगजीन एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए है।

  • 1.25 लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर।

    1.25 लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर।

    झांसी। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड़ (Pintu Sengar Murder Case) का मुख्य शूटर इनामी राशिद शनिवार को एसटीएफ के साथ एनकाउटंर में ढेर हो गया। उस पर 1.25 लाख का इनाम था।

    एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, उन्हे सूचना मिली थी कि राशिद कालिया मउरानीपुर में किसी की हत्या करने आ रहा है। पुलिस ने प्रमुख रास्तों की घेराबंदी कर दी, मध्यप्रदेश की सीमा के कच्चे रास्ते से झांसी खजुराहों राजमार्ग के सितौरा मोड़ पर राशिद आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग पर दिया। पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की जिसमें वह जख्मी हो गया, सीएचसी मउरानीपुर लाने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    एसएसपी राजेश एस के मुताबिक, राशिद कानपुर के चकेरी थाना के चिश्ती नगर का रहने वाला था। उस पर कानपुर और झांसी पुलिस ने 1.25 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

  • कुख्यात बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर।

    कुख्यात बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर।

    गाजियाबाद । 28 मई शनिवार तड़के इंदिरापुरम् थाना (Indirapuram Police Station) क्षेत्र में हुई मुठभेड़ (Encounter) में बिल्लू दुजाना को मार गिराया गया। जबकि राकेश दुजाना को मधुबन बापूधाम क्षेत्र मे मारा गया। राकेश पर 50 हजार और बिल्लू पर 1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।

    गौरतलब है कि 20 अप्रैल की रात वेव सिटी (Wave City) में थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर के डेयरी मच्छा निवासी जितेंद्र और गिरधरपुर निवासी हरेंन्द्र की गोलियों से भुनकर हत्या कर दी थी। जितेन्द्र की पत्नी प्रीति ने गौतमबुद्ध नगर थाने में तहतरीर दी थी। बिल्लू और राकेश दोनों पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और गैगस्टर के दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

    एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एसपी सीटी प्रथम निपुण अग्रवाल और सीओ प्रथम स्वत्रंत कुमार सिंह की बुलेट प्रूफ जैकट में गोली लगी, जबकि एक सिपाही नीरज को गोली लगने से घायल हो गया। इंदिरापुरम् में हुई मुठभेड़ में एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा, सीओ इंदिरापुरम् अभय कुमार मिश्र और एसएचओ इंदिरापुरम् मनीष विष्ट की बुलेटप्रुफ जैकट में गोली लगी। अब्दुर रहमान सिद्दीकी और संदीप गोली लगने से घायल हो गए, तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • अब मुठभेड़ का हो सकेगा लाइव टेलीकास्ट।

    अब मुठभेड़ का हो सकेगा लाइव टेलीकास्ट।

    साहिबाबाद (उ.प्र)। योजना के तहत पुलिस वाहनों में 4-जी ब्रांडबैड़ युक्त वायरलेस लगा होगा, जिससे मुठभेड़ का लाइव टेलीकास्ट किया जा सकेगा। महकमें के आला अधिकारियों की माने तो गाजियाबाद समेत 11 शहरों में जनवरी 2013 तक 4-जी ब्रांडबैड़ युक्त वायरलेस सर्विस शुरु हो जाएगी। पुलिस के लिये यह सुविधा निशुल्क होगी।

    यूपी सरकार ने निजी कंपनी इनफोटेल ब्रांडबैड़ लिमिटेड से इसके लिए समझौता किया गया है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के आए आदेश में कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त व संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि इस कंपनी को निर्धारित पैसा जमा कराकर लीज पर जमीन उपलब्ध कराई जाए। कंपनी नियमानुसार जमीन का किराया संबंधित निकाय में जमा कराएगी। हर शहर के पुलिस कंट्रोल रुम या पुलिस प्रमुख जिस पुलिस गाडी पर चाहे 4-जी ब्रांडबैड़ युक्त वायरलेस सर्विस फ्री में ले सकते है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय, आवास व सचिवालय में भी यह सेवा निशुल्क प्रदान की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रुप में जनवरी तक 11 शहरों गाजियाबाद, ग्रेटर नोएड़ा, नोएड़ा, मेरठ, लोनी, रामपुर, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व इलाहाबाद में सबसे पहले शुरु होगी।

    Reference: नेशनल दुनिया, 28 अक्टूबर 2012, पेज 14

  • एनकांउटर में मारा गया तस्कर बंशी गिरफ्तार।

    एनकांउटर में मारा गया तस्कर बंशी गिरफ्तार।

    उज्जैन। पुलिस एनकाउंटर में साढ़े तीन साल पहले नीमच में मृत घोषित तस्कर बंशी गुर्जर मंगलवार को उसके एक साथी के साथ पकड़ा गया। आईजी उपेंद्र जैन ने बताया कि बंशी ने सजा से बचने के लिए स्वंय को मृत दर्शाया था। फरारी में अवैध धंधो से करोड़ों रुपए कमाने के बाद तांत्रिक क्रिया के लिए वह उज्जैन आया था।

    नीमच जिले के नलवा निवासी बंशी गुर्जर (32) पुत्र रामलाल गुर्जर पर वर्ष 2009 तक 9 गंभीर प्रकरण थे। ज्यादती के मामले में 10 वर्ष की सजा होने पर वह हिरासत से फरार हो गया। बाद में ग्राम सुंडी में जोधपुर पुलिस पर हमला कर बदमाश रतनलाल मीणा को भगाया तो पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इसी दौरान 8 फरवरी 2009 को रामपुरा के पास बैसला घाटे पर एनकाउंटर में एक युवक के मरने पर पुलिस ने बंशी के मरने की घोषणा कर उसकी फाइल बंद कर दी और वारंट निकलने पर कोर्ट में भी मृत्यु प्रमाण पत्र लगा दिया। हाल ही में उसके जिंदा होने का पता चलने पर आईजी उपेंद्र जैन ने फिर बंशी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। तस्करी में जोधपुर में सजा के दौरान फरार हुए घनश्याम धाकड को भी नीमच पुलिस ने 10 मार्च 2011 को मृत घोषित किया था। 24 अक्टूबर 2012 को पकडने पर धाकड ने कबूला था कि बंशी भी जिंदा है। बंशी ने एक युवक की हत्या कर उसे हादसे में मृत दर्शाया, इनाम घोषित होने पर बंशी ने स्वंय भी एनकाउंटर में मरा दर्शाने की योजना बनाई थी।

    Reference: दैनिक भास्कर 21 नवंबर 2012, पेज 07