Author: Admin

  • मिशन: भारतीय सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना ।

    मिशन: भारतीय सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना ।

    नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आने वाली भावी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए दशकों पुरानी भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तन करके अग्निपथ योजना ( Agnipath Scheme) की शुरुआत की है। जिसमें थलसेना, वायु सेना और नौसेना में युवाओं को चार साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाएगा, जिन्हे अग्निवीर (Agniveers) कहा जायेगा।

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस योजना में 46 हजार सैनिकों की भर्ती की जाएगी। 4 साल पूरा होने पर अग्निवीरों के लिए एक समग्र वितीय पैकेज सेवा निधि का भी प्रावधान है। सेना में भर्ती के मानक पुराने ही रहेंगे।

    थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया कि एक दो दिन में अधिसूचना जारी कर दी जायेगी और अगले हफ्ते से अग्निवीरों की भर्ती शुरु हो जायेगीं। आयु सीमा 17.5 से 23 साल का युवा इस योजना में हिस्सा ले सकता है।

    सैलरी का गणित कुछ इस तरह से है:

    पहला साल- 21,000×12 = 2,52,000
    दूसरा साल- 23,100×12 = 2,77,200
    तीसरा साल- 25,580×12 = 3,06,960
    चौथा साल- 28,000×12 = 3,36,000
    4 साल सैलरी = 11,72,160 रुपए
    रिटायरमेंट पर = 11,71,000 रुपए
    कुल = 23,43,160 रुपए

  • वन विभाग ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया पर्यावरण दिवस।

    वन विभाग ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया पर्यावरण दिवस।

    आज विश्न पर्यावरण दिवस (World Environment Day) देश में धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह वृक्षारोपण किया गया, और लोगों ने संकल्प किया कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एंव संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

    झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) नजदीक खूंटी के विरसा मृग विहार में भी वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वहां घूमने आये पर्यटकों के साथ बच्चों ने भी उस आयोजन में भाग लिया। उन्ही बच्चों में से एक बच्ची केनिशा सहगल (Kenisha Sehgal) ने भी कदंब का पौधा लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया। वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी बच्चों के साथ इस मौके पर काफी खुश नजर आयें। केनिशा के पिता निपुण सहगल ने बताया कि केनिशा को बचपन से ही पेड़ पौधों से लगाव है घर में लगे पेड़ों को भी अच्छे से रखती है।

  • यू.पी में 60 साल से पहले छूट सकेगें आजीवन कारावास के कैदी।

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार नें एक बड़ा फैसला (UP Government Notification) किया है कि आजीवन कारावास (Life Imprisonment ) की सजा पाए हुए कैदियों को 60 वर्ष से पहले भी छोड़ा जा सकेगा। बशर्तें उसने छुट्टी के बिना 16 या फिर छुट्टियों के साथ 20 वर्ष की सजा पूरी कर ली हो। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध मे आदेश जारी कर दिया है।

    यह नियम उन कैदियों पर लागू होगा जिनका अपराध धारा तीन में वर्णित प्रतिबंधित श्रेणी के किसी भी उपनियम में नहीं आता है। इसके अलावा धारा तीन में वर्णित प्रतिबंधित श्रेणी के उपनियम 6, 8, 9 और 13 की धाराओं के किसी भी उपनियम में सजा नहीं पाए कैदियों की रिहाई के लिए भी 60 साल की आयु सीमा से छूट दे दी गई है।

    गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महिला दिवस (8 मार्च), विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल), मजदूर दिवस (1 मई), विश्व योग दिवस (21 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), शिक्षक दिवस (5 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्तूबर), अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसम्बर), और अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (16 नवम्बर) के मौके पर अब कैदी रिहा हो सकेंगे।

  • पुलिस लाइन में बजरंगवली का गुणगान किया गया।

    पुलिस लाइन में बजरंगवली का गुणगान किया गया।

    बिजनौर। आज बिजनौर पुलिस लाईन (Bijnor Police Line) में ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर पुलिस परिवार की और से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    वीर बजरंगवली का गुणगान करते हुए पहले पूजा हवन आरती की गई, उसके बाद पुलिस लाइन के बाहर भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें भक्तगणों ने प्रेम और श्रंदा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस के अधिकारियों ने इस पहल को एक अच्छी शुरुआत बताया। इस सुअवसर पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • कड़कडडूमा कोर्ट परिसर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई |

    कड़कडडूमा कोर्ट परिसर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई |

    दिल्ली | आज कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkarduma Court Delhi) परिसर में भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | भंडारा प्रसाद का वितरण दोपहर 12 से प्रारंभ हुआ जिसमें भक्तगणों ने प्रेम और श्रंद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया |

    इस सुअवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा, आर.पी. कौशिक, एम. एल. शर्मा, चमन शर्मा, मनु भारद्वाज, एम. के. शर्मा, अजय शर्मा, नितिन अधिवक्तागण का विशेष सहयोग रहा |

  • पुलिस ने पुलिस पर की एफआईआर।

    पुलिस ने पुलिस पर की एफआईआर।

    दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी देने के मामले में दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा (Preetpal Singh Bagga) ने बताया कि पंजाब पुलिस के 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसें और तजिंदर पाल को ले गयें। जब मैने इसका विरोध किया तो उन्होने मेरे मुंह पर पंज किया था।
    बीजेपी दिल्ली मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि पंजाब पुलिस तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करके नही बल्कि अपहरण करके ले गई।

    पंजाब पुलिस जब तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर मोहाली ले जा रही थी तभी कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया था। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी। हरियाणा पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस के सौंप दिया। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने मे पंजाब पुलिस के उन पुलिसवालों पर अपहरण का मामला दर्ज किया है जो तजिंदर पाल को ले गए थे।

  • स्वच्छ हवा में सांस लेना नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

    स्वच्छ हवा में सांस लेना नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

    संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वच्छ हवा में सांस लेना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इसके लिए साफ वातावरण मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। संविधान के साथ सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) और एनजीटी (National Green Tribunal) ने भी स्वच्छ हवा को मौलिक अधिकार बताया है।

    यदि आप प्रदूषण से पीडि़त है तो एनजीटी एक्ट (NGT Act) की धारा 15 के तहत मुआवजे के हकदार है। आपके आसपास ऐसी गतिविधियां हो रही है जो प्रदूषण की वजह है तो आप उसके खिलाफ एनजीटी में याजिका दाखिल कर सकते है। साथ ही पुलिस, एसडीएम, जिलाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण समिति में भी शिकायत कर सकते है।

  • बैंक लॉकर में गड़बड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा : RBI

    बैंक लॉकर में गड़बड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा : RBI

    1 जनवरी 2022 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ग्राहकों को सेफ्टी और जरुरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक लॉकर ( Bank Locker) के नियमों में बदलाव किये है। नये नियमों के मुताबिक, बैंक लॉकर से चोरी होने या किसी भी तरह की गडबड़ होने पर बैंक को मुआवजा देना होगा। अब बैंक अपनी जिम्मेदारी से मुकर नही सकते है बल्कि बैंक लॉकर से चोरी होने बैंक कर्मचारियों के फॉंड कियें जाने पर बैंक लॉकर के किराये का 100 गुना मुआवजा ग्राहक को देना होगा।

    नए नियमों को अनुसार खाली बैंक लॉकर की सूची और वेटिंग नंबर की लिस्ट भी प्रदर्शित करनी होगी। और ग्राहक को वेटिंग नंबर को भी बताना होगा। ग्राहक के बैंक लॉकर को एक्सेस करने पर ईमेल और एसएमएस से तुरंत सूचना देना होगा ताकि किसी भी प्रकार के फ्रॉड़ से बचा जा सकें। आरबीआई ने कहा है कि बैंक लॉकर रुम के बाहर जाने और अंदर आने की सीसीटीवी की फुटेज का 180 दिन के लिए सुरक्षित रखना अनिवार्य है ताकि ग्राहक की शिकायत पर तुरंत जांच की जा सकें। साथ ही बैंक 3 साल का ही किराया एक साथ ले सकेंगे।

  • सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दुष्प्रचार फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किये।

    सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दुष्प्रचार फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद किये।

    नई दिल्ली । सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में यूट्यूब (Youtube) आधारित 22 न्यूज चैनल्स को बंद करने का निर्देश दिया है। इनमें चार पाकिस्तानी और 18 भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनल्स (Youtube news channel) शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके अलावा तीन ट्विटर अकाउंट्स, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। आरोप है कि उक्त यूट्यूब न्यूज चैनल्स फर्जी खबरें प्रसारित कर रहे थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंध और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा था।

    मंत्रालय ने जिन 22 यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, उनकी कुल व्यूअरशिप 260 करोड़ से अधिक थी। पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्स, 2021 के आने के बाद से यह पहली बार है, जब भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर इस तरह की कार्रवाई की गई है। सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने दिसंबर 2021 से अब तक यूट्यूब आधारित 78 न्यूज चैनल्स तथा कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की एकता और अखंडता, लोक व्यवस्था आदि के आधार पर बंद कर चुका है।

    जिन भारतीय यूट्यूब चैनल्स (Youtube channel) को ब्लॉक किया गया है :

    ARP News (Total Views: 4,40,68,652)

    AOP News (Total Views: 74,04,673)

    LDC News (4,72,000 subscribers and 6,46,96,730 total views)

    SarkariBabu (2,44,000 subscribers and 4,40,14,435 total views)

    SS ZONE Hindi (Total Views:5,28,17,274)

    Smart News (Total Views: 13,07,34,161)

    News23Hindi (Total Views: 18,72,35,234)

    Online Khabar (Total Views: 4,16,00,442)

    DP news (Total Views: 11,99,224)

    PKB News (Total Views: 2,97,71,721)

    KisanTak (Total Views: 36,54,327)

    Borana News (Total Views: 2,46,53,931)

    Sarkari News Update (Total Views: 2,05,05,161)

    Bharat Mausam (2,95,000 subscribers and 7,04,14,480 Total Views)

    RJ ZONE 6 (Total Views: 12,44,07,625)

    Exam Report (Total Views: 3,43,72,553)

    Digi Gurukul (Total Views: 10,95,22,595)

    दिनभरकीखबरें (Total Views: 23,69,305)

    पाकिस्तान के इन यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया गया है।

    DuniyaMeryAagy (4,28,000 subscribers and 11,29,96,047 total views)

    Ghulam NabiMadni (Total Views: 37,90,109)

    HAQEEQAT TV (40,90,000 subscribers and 1,46,84,10,797 Total Views)

    HAQEEQAT TV 2.0 (3,03,000 subscribers and 37,542,059 total views)

    ब्लॉक किए गए- ट्विटर अकाउंट्स

    Ghulam Nabi Madni, Dunya Mery Aagy, Haqeeqat TV

    ब्लॉक की गई – वेबसाइट
    Dunya Mere Aagy

    ब्लॉक किया गया- फेसबुक अकाउंट
    Dunya Mery Aagy