Category: सुसाइड

  • छात्रा खुदकुशी का मामला (नौएड़ा)

    छात्रा खुदकुशी का मामला (नौएड़ा)

    नौएडा। 18 जुलाई 2025 गुरुग्राम निवासी शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति (21) ने शारदा विश्वविद्यालय के मंडेला गर्ल्स हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, सुसाइड नोट में छात्र ने सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

    छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में डेंटल साइंस विभाग के डीन प्रोफेसर एम सिद्धार्थ, एचओडी प्रोफेसर आशीष चौधरी, प्रोफेसर अनुराग, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनिंदर सिंह चौहान, सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुरभि,  सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सैरी वशिष्ठ पर प्रताडना के आरोप लगाये थे। गौतमबुद्ध नगर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले में सैरी वशिष्ठ और महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है।  

    छात्रा ज्योति की आत्मा की शांति के लिए शारदा विश्वविद्यालय में श्रदांजलि सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। विश्वविद्यालय ने प्रो वाईस चांसलर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है जो प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोंर्ट देगी।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अपर्णा भट्ठ को न्याय मित्र नियुक्त किया है। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने यूपी के डीजीपी से घटना से लेकर अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। और कहा है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। ताकि घटना का सच सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

  • जमशेदपुर में पादरी ने की आत्महत्या।

    जमशेदपुर में पादरी ने की आत्महत्या।

    जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च से जुडें एक पादरी ने एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाडी स्थित अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस ने बताया कि लगभग 50 वर्षीय फादर माइकल राज ने भिलाई पहाडी में बने सेंट जोसेफ अस्पताल और चर्च परिसर के हास्टल स्थित अपने कमरे में पंखे से फंदा लटका कर आत्महत्या कर ली। उन्होने कोई सुसाइट नोट नही छोड़ा है। चर्च सूत्रों का कहना है कि वह किसी वजह से डिप्रेशन में थे। बताया जाता है कि फादर माइकल यहां एक सामुदायिक कालेज का भी संचालन करते थे।

    Reference: नया इंडिया 30 अक्टूबर 2012, पेज 05

  • मां न बनने पर फांसी लगा जान दी।

    मां न बनने पर फांसी लगा जान दी।

    नोएडा। मूल रुप से कटक, ओडिसा निवासी बेनूधर पत्नी तपस्वनी दलाई (29) के साथ पाकेट-3 के जनता फ्लैट में रह रहे थे। बेनूधर गौर संस बिल्डर कंपनी मे इंजीनियर है, जबकि पत्नी तपस्वनी की हाल में सुपरटेक कंपनी में नौकरी लगी थी।

    बेनुधर सुबह ऑफिस चला गया, लेकिन तबियत खराब होने के कारण तपस्वनी डयूटी पर नही गई, करीब पौने दस बजे बेनूधर ने तपस्वनी को फोन किया लेकिन फोन नही उठा तो उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी, पड़ोसियों ने दरवाजे पर काफी आवाजें दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नही आयी तो बेनूधर को इसकी जानकारी दी गई, इस पर वह फ्लैट पर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला, अंदर पहुंचा तो देखा कि पंखे से तपस्वनी का शव लटका हुआ है। थाना फेस टू पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी पर पुलिस को ओडिसी भाषा में एक सुसाइट नोट मिला, जिसमें लिखा था कि आत्महत्या का कारण मां न बन पाना है। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय शिवराम यादव ने बताया कि तपस्वनी की शादी 6 साल पहले हुई थी।

    Reference: अमर उजाला 4 अक्टूबर 2012 पेज 03

  • ट्रेन से कट कर एक ही परिवार के 5 ने दी जान।

    ट्रेन से कट कर एक ही परिवार के 5 ने दी जान।

    यमुनानगर। गांधी नगर चौकी के पास रेलवे लाइन पर आकर एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना घरेलू विवाद को लेकर बुधवार रात 8:30 बजे के लगभग हुई। रेलवे लाइन पर शव होने की जानकारी मिलते ही कृष्ण नगर के मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचना की।

    परिजनों के अनुसार दो दिन पहले बुधवार सुबह भी बिजली मीटर को लेकर घर नें विवाद हुआ था। इसके बाद ही तीन भाइयों में मझला परमजीत सिंह उसकी पत्नी नरेंद्र कौर, बेटी पृथपाल कौर व कीर्तपाल कौर बेटा परप्रीत सिंह घर से निकल गए। परमजीत के भाई चरणजीत ने बताया कि सुबह को हल्का सा विवाद हुआ था। उनका ज्वाइंट परिवार है, कुछ लोगों ने बताया कि उन्होने अंधेरा होते ही यहां ट्रैक पर पांच लोगों को बैठे हुए देखा, लेकिन यहां शाम को अक्सर लोग आकर बैठ जाते है इसलिए इसे खास ध्यान नही दिया गया जैसे ही नगल डैम ट्रेन आई तो यह परिवार आगे कूद गया।

    Reference: दैनिक भास्कर, 13 सितंबर 2012, पेज 5

  • पूर्व न्यायधीश एमए खान ने की खुदकुशी।

    पूर्व न्यायधीश एमए खान ने की खुदकुशी।

    लखनऊ। लखनऊ के अवध अपार्टमेंट मे फ्लैट नंबर 401 निवासी एमए खान (70) का शव गुरुवार तड़के नीचे फर्श पर पड़ा मिला। वह फ्लैट के 403 के सामने स्थित जीने से नीचे बालकनी की और कूदे थे।

    मूल रुप से सहारनपुर निवासी एमए खान वर्ष 2005 में हाई कोर्ट के न्यायधीश पद से सेवानिवृत हुए थे। इससे पूर्व कई जिलों में जिला जज भी रहे। एमए खान ने 2008 में मुख्य सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अपने आवास पर ही रहते थे। घरवालों को सुबह करीब पांच बजे घटना का पता चला, तब पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि चार अक्टूबर 2011 को एमए खान के एक बेटे चिकित्सा अधिकारी किश्रर खान की मौत हो गई थी इसके बाद से वह परेशान रहते थे। एसएसपी आशुतोष पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एमए खान के अवसाद में होने के कारण खुदकुशी की बात सामने आई है। उनके बडे़ बेटे अनवर उत्तराखंड में पर्यावरण निदेशक है एक बेटा मुनव्वर खान दुबई में प्रोफेसर है बेटी हिना कौसर पुणे मे डॉक्टर है।

    Reference: दैनिक जागरण गा.बाद, 15 जून 2012, पेज 06

  • आइजीआइ पर विदेशी ने कार पार्किंग से छलांग लगा दी जान।

    आइजीआइ पर विदेशी ने कार पार्किंग से छलांग लगा दी जान।

    नई दिल्ली। पुलिस को सूचना मिली कि रविवार दोपहर करीब एक बजे आइजीआइ के सिटी साइट स्थित बहुमंजिला कार पार्किंग की छठी मंजिल से एक विदेशी कूद गया है। घटना कि सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम व पुलिस वहां पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान फिनलैड़ निवासी एपीई काअरलाले (27) के रुप में हुई। वह 31 दिसंबर 2011 को 6 महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।

    सीआइएसएफ अधिकारियों के मुताबिक काअरलाले को रविवार सुबह सीआइएसएफ के जवानों ने टर्मिनल 3 के सामने हंगामा करते पकड़ा था। वह विक्षिप्त जैसी हरकतें कर रहा था और किसी भी सवाल का सही जबाब नही दे रहा था। आईजीआई थाना पुलिस ने भी उससे पूछताछ कि थी और उसे फिनलैंड़ दूतावास के हवाले कर दिया गया था, लेकिन वहां से छूटने के बाद वह दोबारा से एयरपोर्ट आ गया और बहुमंजिली पार्किंग पर चढ़ने लगा शक होने पर डायल का सुरक्षा गार्ड उसे पकडने के लिए दौड़ा, इस बीच उसने छटी मंजिल से छलांग लगा दी। शव को पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया गया है।

    Reference: दैनिक जागरण, 16 अप्रैल 2012, पेज 02

  • छुट्टी नहीं मिलने से परेशान सिपाही ने खुद को गोली मारकर दे दी जान।

    छुट्टी नहीं मिलने से परेशान सिपाही ने खुद को गोली मारकर दे दी जान।

    मेरठ। पुलिस महकमे में अफसर से लेकर कर्मचारी तक के जान देने के मामले नहीं थम रहे। आत्महत्या का ताजा मामला शुक्रवार को बिजनौर जिले में सामने आया जब यहां तैनात एक सिपाही ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह तनाव में था। यह भी सामने आ रहा है कि वह छुट्टी नहीं मिलने से परेशान था। हालांकि पुलिस अफसर उसके छुट्टी को लेकर कभी किसी तरह की शिकायत किए जाने से साफ इनकार कर रहे हैं।

    मारे गए सिपाही का नाम अंकुर राणा है। वह बागपत जनपद के गांव निरपुड़ा का रहने वाला था और 2015 के बैच से भर्ती हुआ था। एसपी बिजनौर संजीव त्यागी के मुताबिक मामला पहली नजर में आत्महत्या का दिख रहा है। अंकुर की ड्यूटी कलेक्ट्रेट में ईवीएम की सुरक्षा में लगी हुई थी। सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने कलेक्ट्रेट के ही एक कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। बताया गया कि अंकुर की जगह सुशील ड्यूटी देने आया था। रात में अंकुर के साथ ड्यूटी पर अनुज और दीपक भी तैनात थे।

    अंकुर राणा ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जांच में सामने आया कि अंकुर ने घटना से कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी से बात की थी। उसकी शादी इसी साल मार्च में हुई थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। अंकुर के बड़े भाई पंकज राणा भी एसएसबी में तैनात हैं। एसपी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

    Reference: नवभारत टाइम्स, 17 अगस्त 2019, पेज 02

  • फरीदाबाद में DCP ने सिर में गोली मारकर दी जान।

    फरीदाबाद में DCP ने सिर में गोली मारकर दी जान।

    फरीदाबाद । एनआईटी जोन के डीसीपी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन स्थित आवास में सिर में गोली मारकर जान दे दी। मौके से एक स्यूसाइड नोट मिला है, जिसके मुताबिक फरीदाबाद के भूपानी थाने के SHO अब्दुल शाहिद और एक कथित पत्रकार उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है कि दोनों आईपीएस कपूर को किस बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहे थे। वारदात सुबह 5:45 बजे की है। उस समय डीसीपी की पत्नी बाथरूम में थीं, जबकि बेटा सो रहा था। गोली की आवाज सुनकर पत्नी बाहर निकलीं तो विक्रम को खून से लथपथ पाया। उन्होंने शोर मचाकर बेटे और गार्ड को बुलाया, तब तक डीसीपी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि पिस्टल डीसीपी के सुरक्षाकर्मी की है। पोस्टमार्टम में गोली रीढ़ की हड्डी से मिली है।

    डीसीपी खुदकुशी केस की जांच करेगी SIT

    आईपीएस डीसीपी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह कथित रूप से ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। विक्रम कपूर के पास से एक सूइसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने भुपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद व एक सिविलियन सतीश मलिक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को डीसीपी का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि, पुलिस अभी यह साफ नहीं कर रही कि ब्लैकमेलिंग किस वजह से की जा रही थी।

    पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने गुरुवार को इस मामले में जांच के लिए एसीपी क्राइम अनिल यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में अनिल यादव के अलावा क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विमल कुमार, 2 सब इंस्पेक्टर व 2 अन्य पुलिस कर्मी होंगे। आरोपित इंस्पेक्टर अब्दुल सईद को अरेस्ट कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में दूसरे आरोपित सतीश मलिक की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गुरुवार को डीजीपी मनोज यादव डीसीपी विक्रम कपूर के सेक्टर-30 घर पहुंचे।

    Reference: नवभारत टाइम्स, 15-16 अगस्त 2019, पेज 01