Author: Tarun Bhardwaj

  • एयर इंडिया प्लेन क्रैश (अहमदाबाद)।

    एयर इंडिया प्लेन क्रैश (अहमदाबाद)।

    12 जून 2025 एयर इंडिया (Air India plane crash) का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (AI 171) गुजरात अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एअरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 230 यात्री और विमानकर्मी दल के 12 सदस्य सवार थे।

    दुर्घटना में विमान में सवार एक यात्री विश्वास कुमार रमेश ( Vishwash Kumar Ramesh) जीवित बच पाया था, जबकि 241 लोगों की मौत हो गई थी और मेडिकल कॉलेज परिसर के 29 अन्य लोग कि भी हादसे में मौत हो गई थी।

    एयर इंडिया का यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इस विमान के कैप्टन सुमित सभरवाल थे।

    मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृहसचिव की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की गई है जो तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

  • हिंडन नहर में कूदी महिला को बचाने में पुलिस कर्मी की मौत ।

    हिंडन नहर में कूदी महिला को बचाने में पुलिस कर्मी की मौत ।

    गाजियाबाद ।  एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार वैशाली सेक्टर 2 निवासी आरती (23) घरेलू विवाद के कारण शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे वैशाली सेक्टर 2 की पुलिया पर से नहर में कूद गई थी। 

    यातायात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र और सिपाही अंकित तोमर  दोनों की डयूटी नहर पुलिया पर थी।  महिला को डूबने से बचाने के लिए दोनो नहर में कूद गए और कुछ राहगीर भी नहर में बचाने के लिए कूद गए थे। महिला को नहर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन टीएसआई और सिपाही डूब रहे थे। टीएसआई धर्मेंद्र तो किसी तरह बाहर आ गए लेकिन सिपाही अंकित तोमर बाहर वहीं आ पाये। तब गोताखोरों ने नदी में तलाश किया उसके बाद उन्हें निकाल कर वैशाली के निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल में एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी पहुंच गए ।  उप निरीक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

    पुलिस परिवार ने यातायात पुलिस कर्मी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

  • ऑपरेशन सिंदूर ।

    ऑपरेशन सिंदूर ।

    जम्मू कश्मीर। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों सहित एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी थी।

    29 अप्रैल 2025 को एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों को पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया के तरीके लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी।

    भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले में सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत मंगलवार 6 मई 2025 देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया।

    भारतीय सेना द्बारा तबाह किये गए आतंकी ठिकाने:

    1. मरकज सुभान, बहावलपुर

    2. मरकज तैयबा मुरीदके

    3. मेहमूनाजोया कैंप, सियालकोट

    4. सरजल कैंप, सियालकोट

    5. बरनाला कैंप, भिम्बर

    6. अब्बास कैंप, कोटली

    7. गुलपुर कैंप, कोटली

    8. सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद

    9. सैयदना बिलाल, मुजफ्फराबाद

    पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना द्वारा मिसाइली हमले करने के बाद विदेशी एयरलाइंस और दिल्ली एयरपोर्ट से आने जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

    पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर में मिसाइल से हमले किए गए।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद X पर पोस्ट किया “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व हैं” जय हिंद !

  • एक था मुख्तार अंसारी।

    एक था मुख्तार अंसारी।

    28 मार्च 2024 गुरुवार की शाम बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) (61) को हार्ट अटैक आने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। करीब तीन घंटे इलाज के बाद उसकी मौत की अधिकृत घोषणा मेडिकल बुलेटिन में की गई।

    शुक्रवार को पांच ड़ॉक्टरो के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूसुफपुर स्थित पैतृक आवास के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शामिल नही हो सका। अब्बास आपराधिक मामलों मे कासगंज की जेल में निरुद्ध है, उसने हाईकोर्ट में जनाजे में शामिल होने के लिए अनुमति देने की अपील की थी लेकिन सुनवाई नही हो सकी। मुख्तार अंसारी को 7 अप्रैल 2021 को बुलेटप्रुफ जैकेट पहनाकर पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लाया गया था।

    मुख्तार अंसारी का खौफ पूर्वाचल से लेकर लखनऊ और रेलवे के टेंडर, बीमा कंम्पनियों, विवादित जमीनों का कब्जा से लेकर वसूली तक था। भाजपा के कृष्णा नंद राय हत्याकांड में भी मुख्तार का नाम आया था। मुख्तार अंसारी 1996 में पहली बार मऊ से विधायक बना। फिर 2017 तक लगातार विधायक रहा। मुख्तार को गैगेस्टर, हत्या आदि के मामलों में अदालत से सजा सुनाई जा चुकी थी।

    मुख्तार अंसारी के दाहिना हाथ की 8 जुलाई 2018 बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। और 2023 में पुराना हाईकोर्ट परिसर में मुख्तार के बेहद करीबी शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई थी जिससे उसकी नींद ही उड़ गई थी।

  • कुख्यात बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर।

    कुख्यात बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर।

    गाजियाबाद । 28 मई शनिवार तड़के इंदिरापुरम् थाना (Indirapuram Police Station) क्षेत्र में हुई मुठभेड़ (Encounter) में बिल्लू दुजाना को मार गिराया गया। जबकि राकेश दुजाना को मधुबन बापूधाम क्षेत्र मे मारा गया। राकेश पर 50 हजार और बिल्लू पर 1 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।

    गौरतलब है कि 20 अप्रैल की रात वेव सिटी (Wave City) में थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर के डेयरी मच्छा निवासी जितेंद्र और गिरधरपुर निवासी हरेंन्द्र की गोलियों से भुनकर हत्या कर दी थी। जितेन्द्र की पत्नी प्रीति ने गौतमबुद्ध नगर थाने में तहतरीर दी थी। बिल्लू और राकेश दोनों पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और गैगस्टर के दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

    एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एसपी सीटी प्रथम निपुण अग्रवाल और सीओ प्रथम स्वत्रंत कुमार सिंह की बुलेट प्रूफ जैकट में गोली लगी, जबकि एक सिपाही नीरज को गोली लगने से घायल हो गया। इंदिरापुरम् में हुई मुठभेड़ में एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा, सीओ इंदिरापुरम् अभय कुमार मिश्र और एसएचओ इंदिरापुरम् मनीष विष्ट की बुलेटप्रुफ जैकट में गोली लगी। अब्दुर रहमान सिद्दीकी और संदीप गोली लगने से घायल हो गए, तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।