Category: पुलिस रिफॉर्म

  • गाजियाबाद में शिष्टाचार संवाद नीति लागू ।

    गाजियाबाद में शिष्टाचार संवाद नीति लागू ।

    गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ (Police commissioner J Ravinder Goud)  ने पुलिस के लिए शिष्टाचार संवाद नीति लागू की है इसके तहत आम जनमानस थाने चौकियों पर आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस अब तू तड़ाक से बात नहीं करेगी पुलिसकर्मी फरियादियों से आप कहकर बात करेंगे और नाम के साथ जी का संबोधन भी करेंगे।

    काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पुलिस तू तड़ाक से बात करती है। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिको और ट्रांसजेंडर के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही पुलिस आयुक्त ने कहा है कि उनकी बातें धैयपूर्वक सुनी जाए और शिष्टाचार और शालीनता के साथ पुलिस अपना व्यवहार करें। किसी भी मुलजिम को कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट पुलिस थाने चौकियों पर नहीं दिया जाएगा।

    पुलिस आयुक्त ने कहा है थाने चौकियों पर फरियादियों के लिए बैठने के लिए कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं आगंतुकों के लिए शीतल जल, बच्चों के लिए टॉफियां- चॉकलेट की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। अब थाने चौकी के गेट से किसी भी व्यक्ति को भगाया नहीं जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा है कि थाने चौकी पर पीड़ित का मानसिक या आर्थिक शोषण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस कर्मियों द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया (Reel on Social media) पर वायरल करने पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। थाने में तैनात संतरी को ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहने के बजाय सतर्क रहने को कहा गया है। पुरुषकर्मी टोपी और नेम प्लेट के साथ पूरी वर्दी में रहेगा। अगर किसी फरियादी को पुलिस थाने चौकी पर किसी तरह की अभद्रता का वीडियो सामने आता है तो इन नंबरों पर भेजें।

    पुलिस आयुक्त-  96433 22900

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय-  96433 23700 

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था – 96433 20500

    डीसीपी मुख्यालय – 96433 21010

    डीसीपी ट्रांस हिंडन-  96433 22903

    डीसीपी सिटी –  96433 22901

    डीसीपी ग्रामीण – 96433 22902 

    एडीसीपी यातायात-  96433 22897 

    Reference: हिन्दुस्तान 29 अप्रैल 2025 पेज 1

  • जनपद में अब सुनाई देगा “में आई हैल्प यू” : मुरादाबाद पुलिस

    जनपद में अब सुनाई देगा “में आई हैल्प यू” : मुरादाबाद पुलिस

    मुरादाबाद। जनपद की पुलिस अपने को डिजिटल बनाने की और अग्रसर है इसी कड़ी में पुलिस पब्लिक के बीच अपनी छवि भी सुधारने और लोगों से अच्छे संबध बनाने की दिशा में काम कर रही है।

    एसएसपी मुरादाबाद बबलू कुमार (Bablu Kumar, SSP Muradabad ) ने बताया कि जनपद की पुलिस को डिजिटल बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं वह पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम करने की दिशा में भी काम कर रहे है। इसी वजह से उन्होने 30,000 विजिटिंग कार्ड और स्टीकर छपवाये हैं। विजिटिंग कार्ड और स्पीकर पर उन्होंने MAY I HELP YOU MORADABAD POLICE लिखवाते हुए डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 155260, व्हाट्सएप नंबर 9368332927, साइबर सेल का नंबर 9454401742, मुरादाबाद कंट्रोल रूम का नंबर 7839857245, फायर सर्विस 101, एंबुलेंस 108 व महिला हेल्पलाइन 181 और ईमेल जानकारी को दिया गया है।

    एसएसपी का कहना है कि विजिटिंग कार्ड आम लोगों में बांटने का मकसद है कि वह विजिटिंग कार्ड को अपने पास रखें ताकि किसी भी इमरजेंसी में पुलिस से तुरंत संपर्क किया जा सकें। और स्टीकर को जनपद की बसों, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के साथ-साथ गली मौहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जा रहा है। ताकि कभी किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो इस स्टीकर पर दिए गए संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर वह तत्काल सूचना दे सकें।

  • इंस्पेक्टर समेत 25 पुलिस कर्मियों की सेवा समाप्त।

    इंस्पेक्टर समेत 25 पुलिस कर्मियों की सेवा समाप्त।

    बरेली। अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में रिटायर होने वाले दरोगा और इंस्पेक्टरों की डीआईजी ने सूची जारी कर दी है। एक इंस्पेक्टर और छह दरोगा, दो विशेष श्रेणी के दरोगा समेत 25 पुलिस वालों को रिटायर किया गया है। इनकी सूची शासन को भेज दी गई है। .

    डीआईजी राजेश पांडेय ने जिलों से आई रिपोर्ट के आधार पर बरेली के इंस्पेक्टर ब्रहमपाल सिंह, बदायूं के दरोगा नेमपाल सिंह, रोहिल हुसैन, विजयपाल सिंह, शाहजहांपुर से अशोक विश्वकर्मा, सतेंद्र कुमार मलिक ,दरोगा जय किशन को रिटायर किया है।.

    इन पुलिस वालों को किया जबरन रिटायर:
    बरेली में महेंद्र सिंह एसआई विशेष श्रेणी, शिव कुमार सिंह हेड कांस्टेबल, गंगाराम, नन्हकई लाल, अयूब खां, प्रीतम सिंह कांस्टेबल, बदायूं में हेड कांस्टेबल श्याम शरण, श्याम वीर सिंह, कांस्टेबल सरदार सिंह, अजब सिंह। शाहजहांपुर में विशेष श्रेणी एसआई नरेश पाल, हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, रविश चंद्र कटियार। पीलीभीत में हेड कांस्टेबल श्याम नारायण शर्मा, कांस्टेबल ग्रीश सिंह, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह को जबरन रिटायर किया है।

    Reference:  हिन्दुस्तान 09 जुलाई 2019, पेज 06