Category: मर्डर

  • श्रद्धा वाकर मर्डर केस।

    श्रद्धा वाकर मर्डर केस।

    18 मई 2022 की रात में आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Ameen Poonawala) ने महारष्ट्र के पालघर जिले की रहने वाली श्रद्धा वाकर (Shraddha Walkar Murder case) की गला दबा कर हत्या कर दी थी, और उसके शव को 35 टुकड़ों में आरी और चापड़ से काट कर दिल्ली के अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था।

    आफताब और श्रद्धा की मुलाकात डेटिंग साइट पर 2019 में हुई थी। दोनों यहां एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जब परिवार वालों ने रिश्ते पर ऐतराज जताया तो श्रद्धा ने घर छोड़ दिया। और वह आफताब के साथ लिव इन में रहने लगी। अप्रैल 2022 में दोनों दिल्ली में आ गए, जांच में सामने आया कि मर्डर से कुछ दिन पहले ही इन्होंने दिल्ली के छतरपुर इलाके में यह फ्लैट किराए पर लिया था, जहां श्रद्धा ने आफताब पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, इस पर आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी। अगले दिन उसने अमेरिकी क्राईम ड्रामा सीरीज डेक्सटर से प्रेरणा लेकर एक आरी ओर 300 लीटर का रेफ्रिजरेटर खरीदा। 20 मई को उसने शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। आफताब ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और शैफ के तौर पर काम किया था और उसने मांस काटने की भी ट्रैनिग ली हुई थी। आफताब को मालूम था कि श्रद्धा इंस्टाग्राम (Instagram) पर सक्रिय रहती है इसलिए वह हत्या करने के बाद भी श्रद्धा का इंस्ट्रग्राम अकाउंट चलाता रहा। और उसके दोस्तों से चैटिग करता रहा ताकि किसी को इस पर शक न हो।

    श्रद्धा के पिता विकास वाकर (Vikas Walkar) ने पालघर पुलिस में शिकायत की, इसके बाद यह केस दिल्ली पुलिस के पास पहुंचा तो जांच शुरू हुई। दिल्ली पुलिस ने आफताब के मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है, पीड़िता के पिता विकास वाकर ने आफताब को फांसी देने की मांग की है।

  • BJP प्रत्याशी के करीबी ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या।

    BJP प्रत्याशी के करीबी ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या।

    मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह ( Ramveer Singh) कोकिलावन स्थित शनि देव मंदिर पर परिक्रमा लगा रहे थे, दोपहर करीब 12 बजे गिडोह (Gidoh) गांव मोड़ पर पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से प्रधान के सिर में गोलियां मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आगरा दिल्ली हाइवे को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रामवीर सिंह छाता से भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के करीबी बताए गए हैं। देर रात में पोस्टमार्टम के बाद रामवीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें पांच नामजद और छह अज्ञात शामिल हैं। घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। इन टीमों में 35-40 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में लगे हैं, इसमें एसओजी टीम के तेज -तर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

  • डिप्टी जेलर की गोली मार कर हत्या।

    डिप्टी जेलर की गोली मार कर हत्या।

    वाराणसी। शनिवार सुबह कैंट थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की गोली मार कर हत्या कर दी। डिप्टी जेलर की हत्या की सूचना मिलते ही एडीजी, डीआईजी व एसएसपी मौके पर पहुंच गए।

    पुलिस के घटनास्थल से नाइन एमएम के आधा दर्जन खोखे मिले है। मेरठ के नौचंदी के गढ़ रोड़ गली नंबर एक निवासी अनिल त्यागी की यहां 2008 में तैनाती हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डिप्टी जेलर शनिवार को भी रोज की तरह अपनी कार से जिम पहुंचे, कार खड़ी करके जैसे ही दरवाजा खोलकर उन्होने अपना पहला कदम बाहर निकाला बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुध फायरिग कर दी। गोलियां अनिल के सीने, पेट, गर्दन, व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। गोलियां मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर जिम में मौजूद लोग बाहर निकले तो डिप्टी जेलर खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दीनदयाल उपाध्य़ाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

    Reference: दैनिक जागरण, 24 नवबंर 2013, पेज 06

  • पुलिस चौकी पर कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या।

    पुलिस चौकी पर कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या।

    बड़ौत। शनिवार मध्य रात्रि के बाद अज्ञात बदमाशों दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी पर निगरानी कर रहे कांस्टेबल विक्रम सिंह भाटी (56) की गोली मार दी।

    चौकी प्रभारी ने कोतवाली थाने मे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रात करीब ढाई बजे फैटंम मोबाईल पर गश्त कर रहे कांस्टेबल सौदान सिंह व ओमपाल पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां भीतर कांस्टेबल विक्रम सिंह जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। कांस्टेबल की वर्दी फटी हुई थी और उसका कृत्रिम दांत दूर पड़ा था। अनुमान लगाया जाता है कि कांस्टेबल ने हमलावरों के साथ जमकर संघर्ष किया होगा। खून से लथपथ कांस्टेबल को उसके साथी पुलिसकर्मा पास के नर्सिग होम ले गए, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार कांस्टेबल के सीने में लगी गोली आर पार हो गई जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी राजूबाबू, एएसपी सुनील कुमार, सीओ घनश्याम सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। आरोप है कि कांस्टेबल विक्रम सिहं की हत्या पुलिस विभाग की लापरवाही का नतीजा है।

    Reference: नेशनल दुनिया, 22 जुलाई 2013, पेज 07

  • लीगल टेररिजम बन गया है दहेज कानून।

    लीगल टेररिजम बन गया है दहेज कानून।

    नई दिल्ली। अडिशनल सेशन जज कामिनी लॉ ने कहा है कि सेक्शन 498ए (दहेज उत्पीड़न) उगाही, करप्शन और मानवाधिकार के उल्लंघन का जरिया बन गया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी आतंकावाद (लीगल टेररिजम) की संज्ञा देते हुए कहा था कि इसका दुरुप्रयोग हो रहा है। ये कानून बदला लेने और वसूली के लिए नही, गलत लोगों को सजा दिलाने के लिए है। कई बार पीडिता तथ्यों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है। इससे जिन लोगों का कोई लेना नही होता, उन्हे भी आरोपी बना दिया जाता है। कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला शादी के बाद 12 दिन ससुराल में रही और इस दौरान उसने सभी को फंसाने की कोशिश की, उसने देवर की महिला दोस्त को भी नही छोड़ा, भला देवर की दोस्त दहेज के लिए कैसे इंट्रेस्टे़ड हो सकती है।


    Reference: नवभारत टाइम्स, 12 जून 2013, पेज 01

  • झगड़े में पत्नी की काटी गर्दन, थाने में कबूला जुर्म।

    झगड़े में पत्नी की काटी गर्दन, थाने में कबूला जुर्म।

    पानीपत। सोनीपत में गोहाना के एक गांव में शनिवार को घर में हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी की तेज धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। गर्दन काटने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने खुद ही घटना की पूरी जानकारी एसएचओ को दी। हरियाणा पुलिस ने आरोपी के घर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप और उसकी पत्नी में पिछले कई महीनों से अनबन चल रही थी। दोनों लगातार एक-दूसरे से झगड़ा करते थे। शनिवार की रात दोनों में हुए झगड़े ने भीषण रूप ले लिया। आरोपी की सास की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी के ससुर का कहना है कि घरेलू कलह के चलते संदीप ने उसकी बेटी को मारा है।

    गोहाना उपमंडल के गंगाना गांव में रहने वाले संदीप की शादी 12 साल पहले हंसा नाम की महिला के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन दोनों में कलह इतनी बढ़ गई कि संदीप ने अपनी पत्नी की घर पर ही तेजधार हथियार से गर्दन को काट दिया। मामले की जांच कर रहे बरोदा थाने के एसएचओ राजेश ने बताया कि हत्या के पीछे परिवारिक कलह को मु्ख्य कारण बताया जा रहा है।

    Reference: नवभारत टाइम्स, 02 मार्च 2020, पेज 7