
इस बार Face to Face में हमारे मेहमान है Media professional रेखा शर्मा, उनसे की गयी बातचीत के कुछ अंश-
प्रश्न:- रेखा जी आप अपने बारे में बताइये?
उत्तर- मैं पिछले करीब 14 साल से इस Professional से जुड़ी हूं। उससे पहले दो साल तक मैंने स्वतंत्र रुप से मैगजीन और लोकल पेपर के लिए काम किया है। मेरठ यूनिवर्सिटी से एमए किया है, और स्कूलिंग सुशिला देवी गाजियावाद से की है।
प्रश्न:- आपको मी़ड़िया में आने की प्रेरणा कहां से मिली?
उत्तर- प्रेरणा तो किसी से नहीं…लेकिन कॉलेज टाइम से ही क्राइम की खबरों को पढ़ते पढ़ते ही इंट्रेस्ट पैदा हो गया..लगा कि क्यों न मै भी खबरों को लिखा करु और शुरुआत हो गई।
प्रश्न:- आप अपने Professional सफर के बारे कुछ बताइयें?
उत्तर- मैने अपने कैरियर की शुरुआत 2004 में की। मैने क्राइम की छोटी छोटी खबरों को लोकल न्यूज पेपर में भेजना शुरु किया था। करीब दो साल तक काम करने के बाद मुझे एक मैगजीन में काम करने का मौका मिला फिर इसके बाद मुझे वेब पोटल में काम मिला। इसके बाद मैने अपना ही डिजिटल में काम करना शुरु कर दिया।
प्रश्न- क्या IPC और CRPC में बदलाव की जरुरत है?
उत्तर- एकदम बदलाव की जरुरत है। जनाब, जब तक आप अपने सिस्टम को रिव्यू नही करेगें, तब तक आप अच्छा रिजल्ट नही दे सकते है। बहुत सारी धारायें और सेक्शन ऐसे है जिनका की उल्टा असर समाज पर हो रहा है।
प्रश्न- देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे क्राइम के बारे में आप क्या कहेगें?
उत्तर- क्राइम पहले भी होता था और अब भी हो रहा है, और आगे भी होता रहेगा..व्यक्ति को खुद ही अपनी मानसिकता को बदलना होगा। पुलिस हर गली चौराहे पर तो…या हर आदमी के पीछे तो खड़ी नही हो सकती.. पब्लिक को भी जागरुक होना होगा। एक दूसरे पर टोपी पहनाने से या पल्ला झाड़ने से (नेताओं की तरह) काम नही चलेगा।
प्रश्न- Crime की स्टोरी कवर करते हुए आपको किस तरह की परेशानियां आती है?
उत्तर- शुरु शुरु में तो दिक्कत आती थी लेकिन अब तो फोन पर ही खबरें मिल जाती है।
प्रश्न- आप वेजीटेरियन है या नान वेजीटेरियन है, और आपका पसंदीदा व्यंजन कौन सा है?
उत्तर- मै प्योर वेजीटेरियम हूं और मक्के की रोटी और चने का साग मुझे बहुत पसंद है।
प्रश्न- आपकी छुट्टी मनाने के लिए पसंदीदा जगह कौन सी है?
उत्तर- घूमने के लिए कोई कही जाता है कोई कही.. मुझे तो अपने गांव मे जाकर आराम से शांति के साथ परिवार के लोगों के साथ रहना मौज मस्ती करना… गांव की बात ही अलग होती है।
प्रश्न- रेखा जी, आपका फैवरिट टाइम पास क्या है?
उत्तर- बच्चो के साथ टाइम बिताना, धीमी आवाज में गाना सुनना अच्छा लगता है।
प्रश्न- रोज की भागती दौड़ती जिदंगी में आपका फिटनेस मंत्र क्या है?
उत्तर- जिम-शिम तो मै जाती नही हूँ लेकिन सुवह 5 बजे उठकर थोड़ी देर योगा जरुर करती हूँ।
प्रश्न- आप किस तरह के लोगो को पसंद करती है?
उत्तर- एक दूसरे की बुराई नही करने वाले लोग सीधे सच्चे लोग अच्छे होते है।