MENU

चार बेटों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

फरीदाबाद । राजकीय रेल पुलिस के अनुसार बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास लक्ष्मण कॉलोनी में रहने वाले बिहार के लखीसराय  गांव तारतार बहरिया निवासी 40 वर्षीय मनोज महतो ने अपने बेटे पवन (10), कारू (9),  मुरली (5) और छोटू (3) के साथ  गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।  उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह लक्ष्मण कॉलोनी के गली नंबर 7 मकान नंबर 621 में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था वह अपने बच्चों को पार्क में घूमाने के बहाने लेकर गया था। जानकारी मिलने पर जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रवण कुमार और जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।